snowfall-in-3-states-tap-water-turns-to-ice-in-srinagar

Snowfall: 3 राज्यों में बर्फबारी, श्रीनगर में नल का पानी जमा

By : Shital Sharma
Snowfall: 3 राज्यों में बर्फबारी, श्रीनगर में नल का पानी जमा

यूपी में विजिबिलिटी 50 मीटर, एमपी में 3.5 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान में कंपकंपाती ठंड 

देश के तीन राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है. साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में नल का पानी जम गया है। जिससे लोग झील से पानी लाने को मजबूर हो गए हैं।

3 राज्यों में बर्फबारी के चलते पर्यटक बड़ी संख्या में हिल स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। 2 दिन में 45 हजार वाहन हिमाचल पहुंच चुके हैं। पिछले दो दिनों में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए 24 हजार वाहनों में 80 हजार से अधिक पर्यटक शिमला पहुंच चुके हैं।

Snowfall in 3 states tap water turns to ice in Srinagar

उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के कारण मंगलवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Snowfall in 3 states tap water turns to ice in Srinagar

52 जिलों में शीतलहर 

उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में शीतलहर चल रही है. साथ ही 60 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मुरादाबाद और आजमगढ़ में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 ट्रेनें 8 घंटे की देरी से चल रही हैं।

स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस में पहुंचा

मध्य प्रदेश में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नीमच में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। साथ ही राजस्थान में 3 दिनों से शीतलहर का अलर्ट जारी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस हो सकता है। वर्तमान में, यहां का तापमान -1º है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर