Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह…

Hema Gupta September 16, 2025

SL vs HKG Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के ग्रुप- B मुकाबले में श्रीलंका ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हांगकांग को 4 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सुपर -4 में जगह पक्की कर ली। वहीं हांगकांग लगातार तीसरी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

Read More: हार के बाद बोखलाया पाकिस्तान..भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे किए बंद, हाथ ना मिलाने पर क्या मिल सकती है भारतीय टीम को सजा?

हांगकांग का प्रदर्शन…

श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग की टीम ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर जीशान अली और अंशुमन रथ ने 41 रनों की साझेदारी कर पारी को मजबूत आधार दिया। अंशुमन रथ ने 48 रन की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान यासिम मुर्तजा केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निजाकत खान ने 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहें।

हांगकांग ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

Rath’s steady 48 and Nizakat’s blistering 52* at the back end have given Hong Kong, China something to defend! Can Mendis and Nissanka give the Lions a flying start, or will Ehsan and Co. make them work hard in the second half? ⚡#SLvHK #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/uIeKEVynHF

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 15, 2025

श्रीलंका का प्रदर्शन…

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुसल मेंडिस (11), कुसल परेरा (20) और कामिल मिशारा (19) जैसे अहम बल्लेबाज़ जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, पाथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 68 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन हांगकांग ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की और श्रीलंका के 6 विकेट 127 रन पर गिरा दिए।

Sri Lanka kept hold on nerves and defeated Hong Kong China by 4 wickets.

– First close game of Asia Cup 2025 and a very important win for Lankan side to gain momentum and confidence. Hasaranga and Pathum Nissanka are the star performers.#AsiaCup2025 #SLvHK pic.twitter.com/upBXaKyDrH

— Ahmad Haseeb (@iamAhmadhaseeb) September 15, 2025

हसरंगा और शनाका ने दिलाई जीत…

आखिरी ओवरों में वानिंदु हसरंगा ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान शनाका भी 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 4 विकेट से जीत लिया।

हांगकांग को कैच छोड़ना पड़ा भारी…

हांगकांग ने इस मैच में कुल 6 कैच छोड़े, जिनका फायदा श्रीलंका को मिला। अगर फील्डिंग में चूक नहीं होती तो नतीजा कुछ और हो सकता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और नुवान तुषारा।

🚨Playing XI 🚨

Both sides bring a balanced mix of youth and experience, with all-rounders ready to make an impact across the game 👊

Who will step up tonight and tilt the contest their way? ⚡#SLvHK #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/VtMxmwixhT

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 15, 2025

हॉन्ग कॉन्ग

जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान रथ, शाहिद वासिफ, निजाकत खान, एजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?
Next: Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल और उनके भाई पर गंभीर आरोप , इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने जताया जान का खतरा , SP ऑफिस में दी लिखित शिकायत

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.