Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • SRK National Award 2025: पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, वीडिओ हुआ वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

SRK National Award 2025: पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, वीडिओ हुआ वायरल…

Hema Gupta August 2, 2025

SRK National Award 2025: बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार खानो के खान किंग खान को फिल्म “जवान” में दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस बात की जानकारी स्वंय शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर कर पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी जाहिर की। उन्होंने इस उपलब्धि को एक अनमोल पल बताया जिसे वो जीवनभर सहेज कर रखेंगे।

Read More: ‘Dhadak 2’ Film Review: प्यार, जुनून, जातिवाद और विद्रोह की कहानी, जानिए लोगों के रिव्यू…

SRK ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक वीडियो…

किंग खान ने 1 अगस्त शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और कहा – “नमस्कार और आदाब। मुझे यह कहने की जरूरत नहीं कि मैं इस समय कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए एक ऐसा पल है, जिसे मैं जीवनभर सराहूंगा जूरी, चेयरमैन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा।”

शाहरुख खान ने लिखा कि-

“मैं अपने निर्देशकों और लेखकों का भी दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, खासकर से 2023 के लिए। राजू सर (राजकुमार हिरानी), सिड (सिद्धार्थ आनंद) आपका धन्यवाद और खासतौर पर एटली सर और उनकी पूरी टीम का कि उन्होंने जवान में काम करने का मौका दिया। मुझ पर भरोसा किया कि मैं इसे निभा पाऊंगा और इस पुरस्कार के लायक बन पाऊंगा। एटली सर, जैसा कि आप हमेशा कहते हैं ‘मास…”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

टीम और परिवार का जताया आभार…

“मैं अपनी टीम और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो बिना थके मेरे साथ काम करते हैं। वो सनकीपन और बेसब्री को झेलते हैं और मुझे जैसा मैं हूं उससे काफी बेहतर दिखाते हैं। ये अवॉर्ड मुझे मिलने वाले प्यार के बिना पूरा नहीं हो पाता, तो शुक्रिया उन सभी चीजों के लिए जो आप करते हैं।

मेरी पत्नी और बच्चे, जो बीते कुछ सालों से मुझे इतना सारा प्यार और केयर दे रहे हैं कि जैसे मैं ही घर का बच्चा हूं। वो सभी मेरे लिए बेस्ट चाहते हैं। वो जानते हैं कि सिनेमा को लेकर मेरा जूनून मुझे उनसे दूर ले जाता है, लेकिन वो ये सबकुछ मुस्कुराते हुए सहते हैं और मुझे वक्त देते हैं। तो इसके लिए बहुत शुक्रिया।”

‘मेहनत करते रहने की प्रेरणा है यह अवॉर्ड…’ – SRK

“नेशनल अवॉर्ड सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, ये इस बात का रिमाइंडर भी है कि जो मैं कर रहा हूं वो मायने रखता है। ये मुझे बताता है कि मुझे आगे बढ़ते रहना चाहिए, मेहनत करते रहनी चाहिए, चीजें बनाने रहना चाहिए और सिनेमा को परोसते रहना चाहिए। शोर से भरी दुनिया में खुद को सुने जाना बहुत बड़ी चीज है और मैं इस सम्मान का इस्तेमाल आगे बढ़ने के लिए करूंगा।”

‘एक्टिंग सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी है…’ – SRK

“ये अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमाइंडर है कि एक्टिंग सिर्फ एक काम नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है. स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी, एक्टिंग मेरे लिए काम नहीं, जुनून और कर्तव्य है। सबके प्यार का मैं आभारी हूं। भारत सरकार का इस सम्मान के लिए बहुत शुक्रिया। ”

फैंस को किया दिल से शुक्रिया…

अंत में मैं अपने फैंस से कहना चाहूंगा कि सभी चियर्स के लिए, आंसुओं के लिए और अपने स्क्रॉलिंग को मुझे देखने के लिए रोकने के लिए शुक्रिया।

ये अवॉर्ड आपके लिए है, और हर अवॉर्ड है और हां, मैं अपनी बांहें फैलाकर अपना प्यार आपके लिए जताना चाहता हूं लेकिन फिलहाल मैं मजबूर हूं। पर कोई बात नहीं, पॉपकॉर्न तैयार रखें मैं थिएटर में वापस आऊंगा और जल्द ही स्क्रीन पर भी, तब तक एक हाथ से ही कर देता हूं- रेडी।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: NZ vs ZIM Test Match 2025: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ढेर, न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट जीता..
Next: National Award Controversy: ‘द केरल स्टोरी’ को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड, केरल सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.