Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Infotainment
  • Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?
  • Infotainment
  • Lifestyle

Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

Shital Sharma September 15, 2025

Self love emotional health : इंतज़ार कीजिए… पहले खुद से तो मिलिए!

 self-love emotional-health mental-wellbeing hindi-blog 

self love emotional health: रितिका एक 34 साल की वर्किंग वुमन है। हर सुबह वो जल्दी उठती है, घर संभालती है, ऑफिस जाती है, टीम लीड करती है, और शाम को फिर घर के कामों में जुट जाती है। सब कहते हैं – “रितिका बहुत स्ट्रॉन्ग है”, लेकिन रितिका जब रात में खुद से मिलती है… वो सिर्फ थकावट, खालीपन और एक गहरी चुप्पी महसूस करती है।

शायद आप भी रितिका जैसे हैं।

हम सबने कभी न कभी दूसरों की उम्मीदों में खुद को इतना खो दिया कि अपने दिल की आवाज़ सुनना ही भूल गए। हम ‘अच्छा बेटा’, ‘जिम्मेदार पति’, ‘काबिल कर्मचारी’ बनने के चक्कर में ‘मैं कौन हूं?’ ये सवाल ही पीछे छूट गया।

खुद से प्यार करना, स्वार्थ नहीं- ज़रूरत है

सोचिए, जब मोबाइल की बैटरी 5% होती है तो हम तुरंत चार्जर ढूंढते हैं। लेकिन जब हमारी भावनात्मक ऊर्जा 5% पर आती है, तो भी हम खुद से कहते हैं चलो थोड़ा और सह लेंगे।

क्यों?

खुद से प्यार करना कोई घमंड नहीं है। ये तो आत्मिक पोषण है। जिस तरह पौधे को पानी चाहिए होता है, उसी तरह इंसान को भी भावनात्मक देखभाल चाहिए होती है – और वो देखभाल कोई और नहीं, हम खुद ही सबसे पहले दे सकते हैं।

कैसे करें खुद से प्यार?

  1. ना कहना सीखिए: हर ‘हाँ’ आपकी नींद, ऊर्जा, और मन की शांति से समझौता न करे।
  2. अपने लिए समय निकालिए: हर दिन 20 मिनट सिर्फ अपने साथ बिताइए — बिना फोन, बिना शोर।
  3. गलतियों को अपनाइए: परफेक्शन के पीछे भागना छोड़िए। इंसान हैं, ग़लतियाँ होंगी… और वही हमें इंसान बनाती हैं।
  4. अपनी तारीफ कीजिए: जो आप कर रहे हैं, उसके लिए खुद को धन्यवाद दीजिए।

अंत में सिर्फ एक बात याद रखिए…

दूसरों को प्यार देना बहुत अच्छा है, लेकिन खुद को प्यार देना ज़रूरी है। क्योंकि जब आप अंदर से पूरे होंगे, तब ही आप बाहर की दुनिया में रोशनी बिखेर पाएंगे।

कभी किसी ने ठीक ही कहा है जो खुद से टूटा है, वो औरों को क्या जोड़ेगा?

आज खुद से एक चाय पर मिलिए… हो सकता है, यही पहली मुलाकात हो जहां आप खुद से दोबारा जुड़ पाएं।

आपका मन मायूस हो तो थोड़ा खुद से बात कर लेना… शायद जवाब वहीं मिल जाए। ❤️

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi:16 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.