Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • संजीव अरोड़ा पंजाब के नए मंत्री बनेः आप सरकार का 7वां कैबिनेट विस्तार
  • देश-विदेश

संजीव अरोड़ा पंजाब के नए मंत्री बनेः आप सरकार का 7वां कैबिनेट विस्तार

Shital Sharma July 3, 2025

sanjeev arora punjab minister aap cabinet expansion: पंजाब में AAP का 7वां विस्तार, विभागों में बदलाव की तैयारी 

sanjeev arora punjab minister aap cabinet expansion: आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के साढ़े 3 साल में 7वीं बार कैबिनेट का विस्तार किया है। इस बार लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया गया है। गुरुवार को राजभवन में गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें 17वें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

राज्यसभा से इस्तीफा देकर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले अरोड़ा को पहले से ही मंत्री बनाने का वादा किया गया था। उनकी नियुक्ति को उसी राजनीतिक आश्वासन की पूर्ति माना जा रहा है।

संजीव अरोड़ा को मिल सकती हैं इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग

सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई अफेयर्स जैसे अहम विभाग दिए जा सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पर मंत्री लालजीत भुल्लर और विधायक मोहिंदर भगत ने कहा है कि “जल्द ही विभागों का एलान कर दिया जाएगा।”

कैबिनेट में सिर्फ एक सीट बची, जल्द और बदलाव संभव

पंजाब मंत्रिमंडल में 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। संजीव अरोड़ा के शपथ लेने के बाद अब 17 मंत्री बन चुके हैं और एक पद रिक्त है। माना जा रहा है कि इस एक सीट के लिए भी जल्द फैसला होगा और साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।

पिछले विस्तार में हटे थे चार मंत्री, चार नए जुड़े

पंजाब में पिछला कैबिनेट विस्तार सितंबर 2024 में हुआ था। उस समय सरकार ने चार नए चेहरों—हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद, और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इसके साथ ही बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान को मंत्रिपद से हटा दिया गया था।

लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीत कर आए हैं अरोड़ा

संजीव अरोड़ा ने हाल ही में लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इस सीट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ था। अरोड़ा पहले राज्यसभा में AAP के प्रतिनिधि थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने पद छोड़ा। AAP नेतृत्व ने उपचुनाव में जीत के बाद उन्हें मंत्री बनाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है।

कौन हैं संजीव अरोड़ा?

  • उद्योगपति और समाजसेवी
  • AAP की ओर से राज्यसभा सदस्य रहे
  • कैंसर केयर और हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर में सामाजिक योगदान
  • लुधियाना के उद्योगिक जगत में मजबूत पकड़

संजीव अरोड़ा की कैबिनेट में एंट्री से स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में विकास और एनआरआई निवेश को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही, कैबिनेट विस्तार और विभागों में बदलाव से 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक टीम को मजबूत करना चाहती है।

Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग 🔍 | पूरी कहानी जानिए

Read More :- भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्दः ट्रंप ने 9 जुलाई डेडलाइन दी

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bageshwar Dham Hadha: बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा,टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत,दर्जनों घायल
Next: Diljit Border 2 FWICE Ban Lifted: FWICE ने दिलजीत दोसांझ पर लगाया प्रतिबंध हटाया, अब ‘बॉर्डर 2’ में करेंगे काम!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.