sabarmati-express-derailed-22-coaches-in-kanpur

Sabarmati Express Derailed : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, ये हादसा है या साजिश? 

By : Shital Sharma
Sabarmati Express Derailed : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, ये हादसा है या साजिश? 

 इंजन बड़े पत्थर से टकराया, जांच में शामिल हुई आईबी

Sabarmati Express Derailed : साबरमती एक्सप्रेस (19168) उत्तर प्रदेश के कानपुर में पटरी से उतर गई। इसके 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद आ रही थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ यात्री घायल हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

sabarmati express derailed22 coaches in kanpur

हादसा कानपुर शहर से 11 किलोमीटर दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशनों के बीच देर रात करीब 2.45 बजे हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि पटरी पर रखी किसी भारी वस्तु से टक्कर के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई। चालक ने बताया कि हादसा पत्थर से टकराने के कारण हुआ। झांसी के डीआरएम दीपक सिंह ने बताया कि हादसे के समय यात्रियों ने टक्कर की आवाज सुनी। इसकी जांच कराई जाएगी।

हादसे के बाद 50 मीटर तक की पटरियां उखड़ गई हैं। लोहे की क्लिप ढीली होकर नीचे गिर गई। ट्रेन कानपुर स्टेशन से होकर गुजरी, इसलिए रफ्तार काफी धीमी थी। कानपुर से बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

sabarmati express derailed22 coaches in kanpur

कानपुर-झांसी रूट ब्लॉक

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, 'कानपुर-झांसी रूट ब्लॉक है। इस रूट की सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर घटनास्थल पर पहुंचे

कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने उस क्षेत्र की जांच की जहां दुर्घटना हुई थी। ट्रैक का एक टुकड़ा ट्रैक के करीब पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि टुकड़ा ट्रैक पर लगाया गया था। जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। पुलिस वहां पहुंचने के लिए रास्तों पर लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।

रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353 कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015 मिर्जापुर 054422200097 इटावा 7525001249 टुंडला 7392959702 अहमदाबाद 07922113977 बनारस शहर 8303994411 गोरखपुर 0551-2208088

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर