मौतों और तबाही के आंकड़े, लाखों लोग प्रभावित
Russia Ukraine War vladimir putin : रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल 24 फरवरी 2024 को पूरे हो रहे हैं, और अब तक इस संघर्ष में 2 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। करीब 8 लाख सैनिक घायल हो चुके हैं। इस युद्ध ने यूक्रेन में 1 करोड़ से अधिक लोगों को बेघर किया है, जिनमें 20 लाख बच्चे शामिल हैं। यह युद्ध सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद यूरोप में हुई सबसे बड़ी तबाही मानी जाती है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के महत्वपूर्ण घटनाक्रम
-
दिसंबर 2021: युद्ध की शुरुआत से पहले रूस का सैन्य जमावड़ा
रूस ने दिसंबर 2021 में यूक्रेन के पूर्वी सीमा पर 1.5 लाख से अधिक सैनिक,
मिसाइलें और युद्धपोत तैनात किए थे, जिससे युद्ध के खतरे की घंटी बजी थी।
-
जनवरी 2022: यूक्रेनी नागरिकों की युद्ध की तैयारी
रूस के हमले के खतरे को देखते हुए यूक्रेन के नागरिकों ने युद्ध की तैयारी शुरू कर दी।
लोग अपनी मर्जी से सेना के साथ सैन्य अभ्यास करने लगे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
-
फरवरी 2022: रूस का बेलारूस के साथ युद्धाभ्यास
रूस ने 10 फरवरी 2022 को बेलारूस के साथ युद्धाभ्यास किया,
जिसका उद्देश्य बाहरी हमलों से निपटना था। अमेरिका ने इस पर आपत्ति जताई थी।
-
24 फरवरी 2022: पुतिन का आदेश, यूक्रेन पर हमला
राष्ट्रपति पुतिन के आदेश पर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया। कीव पर दोतरफा हमला शुरू हुआ,
और रूस ने 2,700 लड़ाकू टैंक तैनात किए थे।
-
मार्च 2022: भारतीय छात्रों का रेस्क्यू ऑपरेशन गंगा
यूक्रेन में युद्ध के शुरू होने के बाद भारत ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया और भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला।
इस ऑपरेशन के तहत 18,282 छात्रों को सुरक्षित वापस लाया गया।
-
मार्च 2022: मारियुपोल थिएटर पर हमला
रूस ने 16 मार्च 2022 को यूक्रेन के मारियुपोल में एक थिएटर पर बमबारी की,
जहां सैकड़ों नागरिक शरण लिए हुए थे। इस हमले में कई लोग मारे गए थे।
-
अप्रैल 2022: यूक्रेन का बूचा नरसंहार
रूस पर बूचा शहर में 300 से अधिक लोगों के नरसंहार का आरोप लगाया गया।
यह घटना पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई।
-
सितंबर 2022: रूस ने यूक्रेन के 4 शहरों को अपनी सीमा में शामिल किया
पुतिन ने डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन क्षेत्रों को रूस में शामिल किया,
जिस पर यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने आपत्ति जताई।
-
अक्टूबर 2022: यूक्रेन ने क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज को उड़ाया
यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले रेलवे ब्रिज को उड़ा दिया, जिससे रूस को बड़ी क्षति पहुंची।
-
दिसंबर 2022: जेलेंस्की का पहला विदेश दौरा
युद्ध शुरू होने के 10 महीने बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पहली बार देश से बाहर गए
और अमेरिका पहुंचकर राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की।
-
फरवरी 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति का यूक्रेन दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्ध के एक साल पूरे होने से पहले यूक्रेन का दौरा किया
और इस युद्ध में अमेरिका का समर्थन जताया।
-
मार्च2024: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन पर 600 मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया
रूस ने मार्च 2024 में यूक्रेन के ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सबसे बड़े हवाई हमले किए,
जिससे बिजली की सप्लाई बाधित हो गई और 5 लोग मारे गए।
Read More: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
लाखों लोग बेघर और परेशान
युद्ध के चलते 1 करोड़ से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
इनमें से 20 लाख बच्चे हैं
जो युद्ध के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक,
युद्ध के परिणामस्वरूप लगभग 67 लाख लोग अन्य देशों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं।
रूस के 1.5 लाख से अधिक सैनिक मारे गए
रूस के भी इस युद्ध में भारी नुकसान हुआ है।
अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक,
रूस के 1.5 लाख से अधिक सैनिक मारे गए हैं
7 लाख से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं।
हालांकि…
रूस ने अपने सैनिकों की मौत या घायल होने के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
युद्ध खत्म करने की कोशिशें
2025 की शुरुआत में,
रूस और अमेरिका ने युद्ध खत्म करने की कोशिश में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन युद्ध के समाधान पर चर्चा की,
हालांकि इस बैठक में यूक्रेन को शामिल नहीं किया गया,
जिससे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की नाराज हुए।
Russia Ukraine War vladimir putin: युद्ध का भविष्य
रूस-यूक्रेन युद्ध ने न केवल दोनों देशों के नागरिकों की जिंदगी को प्रभावित किया .
बल्कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था को भी गहरे तौर पर प्रभावित किया है.
अगले कुछ वर्षों में इस संघर्ष के समाधान के लिए वैश्विक स्तर पर..
और अधिक प्रयासों की आवश्यकता होगी.
ताकि युद्ध के दर्द और तबाही को कम किया जा सके.
