Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Raina On Rohit Virat Retirement: 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे रोहित और विराट या इस साल ही कह देंगे अलविदा? सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Raina On Rohit Virat Retirement: 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे रोहित और विराट या इस साल ही कह देंगे अलविदा? सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान…

Hema Gupta August 15, 2025

Raina On Rohit Virat Retirement: IPL 2025 सीजन के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार प्लेयर विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। दोनों खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि वनडे फॉर्मेट में अभी भी सक्रिय हैं। लेकिन माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो इस साल ही वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं, ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना का इस पर बयान सामने आया है।

Read More: SA vs AUS ODI Series 2025: वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर, जानिए किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका….

2027 तक खेलेंगे या लेंगे सन्यास…

भारत अगले साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप और 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाला है। इसी वजह से क्रिकेट के जानकारों का मानना था कि हिटमैन और किंग कोहली कम से कम 2027 तक तो जरुर खेलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों खिलाड़ी इसी साल ही वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं, जिससे टीम इंडिया के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सुरेश रैना ने विराट और रोहित के संयास को लेकर दिया बयान…

सुरेश रैना ने कहा कि- “ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव बेहद जरूरी है. सीनियर्स को जूनियर्स के साथ जुड़े रहना चाहिए. शुभमन गिल ने वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनको विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वर्ल्ड कप जीता, विराट ने पिछला आईपीएल जीता. अपने-अपने करियर में दोनों ने दमदार लीडरशिप का नमूना पेश किया है तो उनको ड्रेसिंग रूम में होना चाहिए।”

विराट ने अपने इंस्टा पर टेस्ट मैच से रिटायरमेंट का किया था ऐलान..

किंग कोहली ने बीते दिन 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही पर्सनल अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

<

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

सोशल मीडिया के जारिए हिटमैन ने दी थी टेस्ट से सन्यास लेने की जानकारी..

बीते दिन 7 मई 2025 को भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर जिन्हें लोग हिटमैन भी कहते है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैडल पर स्टोरी पोस्ट कर संयास की जानकारी दी उन्होंने लिखा कि- “हैलो, मैं बस सभी फैंस को ये बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। इतने सालों से फैंस से मिलने वाले प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया! मैं भारत के लिए अभी वनडे क्रिकेट खेलता रहूंगा।”

किंग कोहली और हिटमैन का करियर सफर…

भारतीय टीम के दो सबसे चहीते दिग्गज प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों प्लेयर्स ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद साल 2025 में दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया।

हालांकि, वनडे फॉर्मेट में दोनों खिलाड़ी अभी भी सक्रिय हैं और भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

वनडे में शानदार प्रदर्शन…

रोहित शर्मा अब तक 273 वनडे मैचों में 11,168 रन बना चुके हैं।

विराट कोहली ने 302 वनडे मैचों में 14,181 रन अपने नाम किए हैं।

दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का हिस्सा बने रहें और अपने अनुभव से टीम को मजबूत करें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Trump Putin Alaska Summit: दो दिग्गज महाशक्तियां मिलेंगी आइस फोर्ट्रस में
Next: ईरान का इजराइल-यूएस जासूसी विवाद: 21,000 गिरफ्तार, 7 को फांसी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.