Religious rivers of India : आइये जानते है प्रमुख नदियों के बारे और यहाँ का करें ट्रिप प्लान  

Religious rivers of India : भारत में छोटी और बड़ी नदियों की संख्या लगभग 2 सौ से भी अधिक हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी

भारत की सबसे बड़ी और पवित्र नदियों में एक ब्रह्मपुत्र नदी भी है। मानसरोवर से निकलने के बाद यह नदी अरुणाचल प्रदेश, असम से होती हुई बगल की खाड़ी से जाकर मिल जाती हैं। आपको बता दें कि चीन में सांग्पो नदी, बांग्लादेश में जमुना नदी और अरुणाचल प्रदेश में दिहांग नदी के नाम से ब्रह्मपुत्र नदी जानी जाती है।

सरस्वती नदी

सरस्वती नदी एक प्राचीन नदी है, जिसे वैदिक युग से भी जोड़कर देखा जाता है। यह नदी शिवालिक पर्वतमाला, हिमालय से निकलकर त्रिवेणी संगम में जाकर मिलती है। इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम 3 नदियों का संगम है, इन नदियों में से एक सरस्वती नदी भी है।

कावेरी नदी

यह नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। ब्रह्मगिरि पहाड़ी से निकलती है और कर्नाटक और तमिलनाडु के हृदय स्थल से होकर गुजरती है। आपको बता दें कि कावेरी नदी का सुंदर शिवसमुद्रम जलप्रपात भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है।

गंगा नदी

हिमालय से निकलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से होती हुई बंगाल की खाड़ी की में जाकर मिल जाती है। इस नदी के किनारे इलाहाबाद, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहर मौजूद है।

ताप्ती नदी

ताप्ती नदी की उत्पत्ति मध्य प्रदेश राज्य में बैतूल जिले में होती है। ताप्ती नदी मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बहती है। अगर बात करें इस नदी की लम्बाई के बारे में तो यह 724 किमी लंबी है।

गोदावरी नदी

यह नदी दक्षिण भारत की सबसे प्रमुख नदी है। दक्षिण भारत में इस नदी की पूजा-पाठ गंगा नदी के सामान होता है। गोदावरी नदी का उद्गम स्थल महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबक पहाड़ियां हैं। महाराष्ट्र से होते हुए यह नदी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

यमुना नदी

हिमालय पर्वत में यमुनोत्री से निकलकर त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद में मिल जाती है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सयाहक नदियों में से एक है। इस पवित्र नदी के किनारे मथुरा शहर बसा हुआ है। इस नदी के किनारे उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भी है।

कृष्णा नदी

कृष्णा नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर से निकलकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बहती है। इस नदी के पानी से कई राज्यों के लोग खेती भी करते हैं। इस नदी की कुल लम्बाई लगभग 13 सौ किमी के आसपास है।

 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

“हर घर में एक कैंसर मरिज “ “रामचरितमानस” विश्व धरोहर में शामिल भारत के Golgappe ने दुनिया में मचाई धूम “प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी” बनी ग्वालियर घराने की राजमाता Bikers की पहली पसंद – Honda CB 350