Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…
  • एंटरटेनमेंट

Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

Hema Gupta September 28, 2025

Ranveer Kapoor 43th Birthday: बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर रणवीर कपूर का आज 43वां जन्मदिन है। एक्टर रणवीर कपूर का जन्म 28 सितंबर, 1982 को मुंबई, महाराष्ट्र में कपूर परिवार में हुआ। रणवीर एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू सिंह के बेटे और राज कपूर के पोते हैं। उनका पूरा नाम रणवीर राज कपूर है। एक्टर बचपन में बेहद शरारती थे।

Read More: Singer Rajvir Accident: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हुआ एक्सीडेंट, इलाज जारी!

कपूर खानदान का पढ़े-लिखे स्टार…

रणबीर कपूर कपूर खानदान के पहले ऐसे पुरुष सदस्य हैं जिन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की। 10वीं में 53.4% अंक पाने पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर को 1999 में फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर मदद की थी। इसके बाद उन्होंने एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का प्रशिक्षण..

रणबीर ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मेथड एक्टिंग का कोर्स किया। इसी दौरान उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘पैशन टू लव’ और ‘इंडिया 1964’ में अभिनय और निर्देशन किया।

बॉलीवुड में करियर की शुरुआत…

2005 में मुंबई लौटने के बाद रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। सेट पर उन्होंने पोंछा लगाया, लाइट फिक्स की और कई चुनौतियों का सामना किया। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें भंसाली ने ‘सांवरिया’ (2007) में लीड रोल दिया। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन रणबीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

पहली सुपरहिट और अंतरराष्ट्रीय पहचान…

‘वेक अप सिड’ (2009) और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से रणबीर ने पहचान बनाई। 2011 में ‘रॉकस्टार’ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी, जिसमें उन्होंने गिटार बजाना सीखा। इसके बाद 2012 में ‘बर्फी’ में उनका गूंगे-बहरे का रोल भारत से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री बना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

संजू और ब्रह्मास्त्र ने लौटाया स्टारडम…

2018 में फिल्म ‘संजू’ और 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र – पार्ट 1’ ने रणबीर को सफलता दिलाई। 2023 में आई ‘एनिमल’ ने उनका खोया हुआ स्टारडम पूरी तरह वापस दिला दिया।

निजी जिंदगी और परिवार…

रणबीर की लव लाइफ भी चर्चा में रही। पहले दीपिका पादुकोण, फिर कटरीना कैफ, और अब आलिया भट्ट उनके जीवन का हिस्सा हैं।

रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की और उनकी बेटी राहा है। बेटी के जन्म के बाद रणबीर ने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए, नॉनवेज और स्मोकिंग से दूरी बनाई।

बेहतरीन फिल्में और करियर की झलक

रणबीर कपूर की यादगार फिल्में हैं: ये जवानी है दीवानी, ए दिल है मुश्किल, संजू, अंजाना अंजानी, अजब प्रेम की गजब कहानी, तू झूठी मैं मक्कार, ब्रह्मास्त्र।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : CM मोहन यादव ने कन्या पूजन कार्यक्रम में लिया हिस्सा,369 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
Next: Kailash Vijayvargiya: पुतला जलाने से मेरी उम्र बढ़ रही… ‘kiss’ वाले बयान के विरोध में बोले कैलाश विजयवर्गीय

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.