Mother Kills Daughter: राजस्थान के अलवर में एक महिला ने अपनी 4 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है बच्ची के गले में रस्सी के निशान है, इससे पता चलता है कि बच्ची का रस्सी से गला घोटा गया है। महिला ने बेटी को मारने के बाद ब्लेड से खुद के हाथों की नसें काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह मामला घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके की 17 अप्रैल शुक्रवार सुबह की है।
मृतक बच्ची के ताऊ का बयान
बच्ची के ताऊ नीरज सैनी ने बताया कि- ‘सुबह करीब 7 बजे गरिमा (4) को स्कूल भेजने के लिए पिता संतोष (27) ने कमरे का गेट खोला। बेटा ठीक था, उसे कोई दिक्कत नहीं थी। बेटी को जगाया तो वह बोल नहीं रही थी। उसे तुरंत राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए।
उसके बाद संतोष की पत्नी शीला (25) को देखा। वह बेहोशी की हालत में थी। गांव के 2लोगों को बुलवाया। उसके बाद गाड़ी से शीला को भी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीला की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।’

युवती मानसिक रुप से थी परेशान
नीरज सैनी ने आगे बताया कि- ‘शीला पिछले 2 साल से मानसिक रूप से परेशान है। उसकी स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह कई बार अजीब हरकतें भी करती थी। उसकी आवाज भी बदल जाती थी। इस वजह से दोनों बच्चे भी उससे दूरी बनाकर रखते थे। लेकिन वह बच्चों को जबरदस्ती अपने पास सुलाती थी।’
पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच करनी शुरु की। थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया- ‘घटना को लेकर आसपास के लोग और परिवार से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। महिला के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।’
Also Read- Udaipur ANM Suicide: प्रेमी डॉक्टर ने किसी और से की शादी तो नाराज प्रेमिका ने कर लिया सुसाइड!
