
अचानक रुका CM का काफिला
दरअसल, मुख्यमंत्री शर्मा का काफिला जयपुर के व्यस्त राजमहल चौराहे पर जब सीएम का काफिला गुजर रहा था, तभी सिग्नल लाल हो गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल की बात करें तो मुख्यमंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ दिया जाता है। लेकिन CM शर्मा ने अनुशासन की एक नई मिसाल पेश कर दी है। उन्होंने नियमों का पालन करते हुए अपनी कार सिग्नल पर रुकवा ली।
लालबत्ती पर रुकवाई कार
बता दे कि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला जयपुर के राजमहल चौराहे पर पहुंचा, तो ट्रैफिक लाइट लाल हो गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी रास्ता साफ कराने ही वाले थे कि मुख्यमंत्री ने निर्देश देकर अपने काफिले को वहीं रुकवा दिया। CM की कार को लालबत्ती पर खड़ा देख आसपास के वाहन चालक और पैदल चल रहे लोग भी हैरान रह गए।

CM Bhajanlal convoy stopped: CM का संदेश
इस घटना के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल ने जयपुर की जनता को सीधा और कड़ा संदेश दिया है। बता दे, जयपुर इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। CM का यह कदम यह बताने के लिए काफी था कि यदि सत्ता के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति भी नियमों का पालन कर सकता है, तो आम जनता को भी अनुशासन में रहना चाहिए।
CM ने इस वाकये के जरिए संदेश दिया कि अगर शहर का हर नागरिक—चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो, ट्रैफिक नियमों का ठीक से पालन करे, तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
