Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur suicide case: टीवी रिमोट छिनने पर पति ने मारा तमाचा, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur suicide case: टीवी रिमोट छिनने पर पति ने मारा तमाचा, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

divya mistry October 24, 2025

Raipur suicide case:  राजधानी रायपुर में नवविवाहिता के आत्महत्या का मामला सामने आया है. आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

Raipur suicide case
Raipur suicide case

ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मंजूषा की शादी 16 जनवरी 2025 को आशीष गोस्वामी से हुई थी। शादी को अभी 10 महीने ही हुए थे, लेकिन वह लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति आशीष और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने ऊपर होने वाली प्रताड़नाओं का उल्लेख किया

मामले की शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार को मंजूषा और उसके पति के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। नीचे भी उनके बीच बहस बढ़ी और इसी दौरान आशीष ने अपने माता-पिता के सामने मंजूषा को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद मंजूषा आंसू बहाते हुए अपने कमरे में चली गई। वहां उसने दरवाजा बंद किया और आखिरी बार रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने ऊपर होने वाली प्रताड़नाओं का उल्लेख किया।

माता-पिता के सामने मंजूषा को थप्पड़ मार दिया

वीडियो में मंजूषा ने कहा कि उसका पति आए दिन उसकी पिटाई करता है और ससुराल के सभी लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। उसने बताया कि शादी के बाद से उसे एक भी दिन सुकून से नहीं मिला। सास-ससुर हमेशा बेटे का पक्ष लेते हैं, जबकि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ा जा रहा है। उसने कहा कि अब वह तंग आ चुकी है और उसके पास जीने की कोई वजह नहीं बची है।

जूषा की लाश फंदे से झूलती मिली

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद मंजूषा ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ससुराल वालों ने काफी देर बाद दरवाजा तोड़ा, तो मंजूषा की लाश फंदे से झूलती मिली।

Raipur suicide case: आज भी कई महिलाओं की जान ले रही है

पुलिस ने मौके से वीडियो बरामद कर लिया है और जांच में पति व ससुर से पूछताछ जारी है। यह घटना समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है, जो आज भी कई महिलाओं की जान ले रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मिला करारा जवाब राजनाथ सिंह
Next: आतंकी संगठन जैश ने 1500 आतंकी भर्ती किए: 100 करोड़ की फंडिंग जुटाई

Related Stories

Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.