Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Alcaraz Win Queens Club 2025: 22 साल की उम्र में अल्काराज 18वीं जीत के साथ दूसरी बार बने क्वींस क्लब चैंपियन!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Alcaraz Win Queens Club 2025: 22 साल की उम्र में अल्काराज 18वीं जीत के साथ दूसरी बार बने क्वींस क्लब चैंपियन!

Hema Gupta June 23, 2025

Alcaraz Win Queens Club 2025: स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने ग्रास कोर्ट पर अपने दबदबे को एक बार फिर साबित करते हुए क्वींस क्लब चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में चेक रिपब्लिक के जिरी लहेच्का को 7-5, 6-7, 6-2 से हराया।

Read More: India vs England 3rd day: भारत को मिली 6 रन की बढ़त, दूसरी पारी में स्कोर 90/2!

लगातार 18वीं जीत के साथ रचा इतिहास

इस जीत के साथ अल्काराज का विजयी क्रम अब 18 मैचों तक पहुंच गया है, जो उनके करियर का सबसे लंबा लगातार जीतने का रिकॉर्ड है। यह उनका चौथा ग्रास कोर्ट खिताब है। सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में अब केवल सर्बिया के नोवाक जोकोविच (8 खिताब) ही उनसे ज्यादा ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट जीत चुके हैं। और दूसरे नंबर में अल्कराज पहुंच गए हैं।

🏆🌱❤️

📸 Getty pic.twitter.com/B6rgiv623x

— Carlos Alcaraz (@carlosalcaraz) June 22, 2025

स्पेन के लिए खास उपलब्धि: सबसे युवा ग्रास किंग

अल्काराज अब स्पेन के उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने चार या उससे अधिक ग्रास कोर्ट खिताब जीते हैं। उनसे पहले यह कारनामा राफेल नडाल (29 की उम्र में) और फेलिसियानो लोपेज (37 की उम्र में) कर चुके हैं। अल्काराज ने यह उपलब्धि सिर्फ 22 साल की उम्र में हासिल की।

“अब ग्रास कोर्ट पर सहज हूं” – अल्काराज

खिताब जीतने के बाद अल्काराज ने कहा,

“मिट्टी से ग्रास पर आना आसान नहीं होता। मैं केवल दो दिन की प्रैक्टिस के बाद यहां खेलने आया था, सिर्फ यह सोचकर कि दो-तीन मैच खेलकर अनुभव लूंगा, लेकिन अब मैं ग्रास पर खुद को काफी सहज महसूस करता हूं।”

CHARLY, ERES UN CRACK❤️🏆 pic.twitter.com/FvTq7BLjCB

— aunty ami🐒🍉 (@amiebasta_) June 22, 2025

फ्रेंच ओपन के बाद अब विंबलडन की बारी

इससे पहले 8 जून 2025 को अल्काराज ने फ्रेंच ओपन (क्ले कोर्ट) जीतकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। अब वे विंबलडन 2025 में उतरेंगे, जहां उनका लक्ष्य लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का है।

विंबलडन में इतिहास रचने का मौका

ओपन एरा में अभी तक केवल ब्योर्न बोर्ग, पीट सैम्प्रास और रोजर फेडरर ही ऐसे पुरुष खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने लगातार तीन या उससे ज्यादा बार विंबलडन खिताब जीता है। अब अल्काराज के पास भी इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है।

फैंस ने तारीफ करते हुए दी बधाईयां…

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: DATIA NEWS: रूस में संदिग्ध हालात में एमबीबीएस छात्र की मौत, परिवार ने भारत सरकार से शव लाने की लगाई गुहार
Next: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित, विसावदर और लुधियाना में AAP ने लहराया परचम

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.