Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • President Visit Ayush University: राष्ट्रपति के आगमन से पहले तेज हुई तैयारियां,सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

President Visit Ayush University: राष्ट्रपति के आगमन से पहले तेज हुई तैयारियां,सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Aditya Mishra June 28, 2025

राष्ट्रपति दौरे से पहले व्यवस्थाओं की समीक्षा

President Visit Ayush University: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के भटहट ब्लॉक स्थित पिपरी गांव में बन रहे उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। यह दौरा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 1 जुलाई 2025 को प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र किया गया, ताकि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियों की समीक्षा की जा सके।

सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा, आम लोगों की सुविधा और स्वच्छता की व्यवस्था बेहतरीन होनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा, फ्लीट रूट और पौधरोपण स्थल का अवलोकन भी किया।

read more:खाद की कालाबाजारी रोकने को उठाए सख्त कदम, हर दिन तैयार होगी रिपोर्ट, अधिकारियों पर भी रहेगी नजर

 विश्वविद्यालय का तैयार हो मॉडल

मुख्यमंत्री ने कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष विश्वविद्यालय का एक मॉडल तैयार कराया जाए, जिसमें अकादमिक भवन, ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थियेटर, पंचकर्म केंद्र जैसी सभी प्रमुख सुविधाएं और विशेषताएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों।

 गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि परिसर में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

लोगों की सुविधा का रखा जाएगा पूरा ध्यान

President Visit Ayush University: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, टॉयलेट्स और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, राष्ट्रपति द्वारा हर्बल पौधरोपण का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय है, इसलिए इसके नाम में “उत्तर प्रदेश” ज़रूर जुड़ा होना चाहिए।

read more: भगवान के मंदिर में मोजे पहनकर पूजा क्यों नहीं करना चाहिए? जानिए अध्यात्मिक कारण

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरदोई में मोटरसाइकिल चोरी का गैंग पकड़ा गया: सण्डीला पुलिस ने 10 चोरी की बाइक बरामद कीं
Next: पहाड़ी CHC में मुफ्त इलाज सिर्फ नाम का? डॉक्टरों का भरोसा बाहर की दवाओं पर, मरीजों की जेब हो रही ढीली!

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.