Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Prabhas Helps Fish Venkat: प्रभास ने दिखाई दरियादिली, ICU में भर्ती कॉमेडियन की मदद के लिए आगे आए एक्टर…
  • एंटरटेनमेंट

Prabhas Helps Fish Venkat: प्रभास ने दिखाई दरियादिली, ICU में भर्ती कॉमेडियन की मदद के लिए आगे आए एक्टर…

Hema Gupta July 5, 2025

Prabhas Helps Fish Venkat:टॉलीवुड सुपरस्टार और ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास एक बार फिर अपने दरियादिली की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने साथी कलाकार और दिग्गज कॉमेडियन फिश वेंकट की गंभीर हालत में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। ICU में भर्ती फिश वेंकट को तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है और इसके लिए प्रभास ने आर्थिक सहायता की है।

Read More: ‘Battle of Galwan’ Poster Release: फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज…

ICU में भर्ती हैं फिश वेंकट…

फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने मीडिया को बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है और वो इस वक्त ICU में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। इस सर्जरी पर लगभग 50 लाख रुपये का खर्च आएगा।

प्रभास ने दिया मदद का आश्वासन?

सूत्रो के अनुसार, श्रावंती ने कहा कि प्रभास की टीम ने हमसे संपर्क किया और खर्च उठाने का वादा किया। प्रभास के असिस्टेंट ने कहा कि जैसे ही डोनर मिल जाए और ट्रांसप्लांट की तारीख तय हो, वो ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च उठाएंगे। हालांकि, अब तक कोई किडनी डोनर नहीं मिला है, और परिवार इसी की तलाश में जुटा हुआ है।

उन्होंने भावुक होकर कहा – “पापा की हालत बिगड़ती जा रही है, लेकिन परिवार में कोई भी उनकी बॉडी से मैच नहीं कर रहा। हमें किसी डोनर की तुरंत जरूरत है।”

श्रावंती की टॉलीवुड स्टार्स से अपील…

श्रावंती ने टॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से भी मदद की अपील की।

उन्होंने कहा –

“मेरे पापा ने चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब जब उन्हें सबसे ज्यादा ज़रूरत है, कोई उनकी परवाह नहीं कर रहा। मैं सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि पापा के लिए डोनर ढूंढने और मदद करने में हमारा साथ दें।”

तेलंगाना बोली के कारण मिला था ‘फिश’ नाम…

फिश वेंकट टॉलीवुड के एक जाने-माने कॉमेडियन और कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने फिल्मों में कॉमिक और विलेन दोनों रोल्स निभाए हैं। अपनी अलग बोली, खासतौर पर तेलंगाना एक्सेंट के कारण उन्हें ‘फिश’ उपनाम मिला। वे ‘बनी’, ‘धी’, ‘अधूर्स’, जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं और इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहे हैं।

फैंस कर रहे प्रभास की तारीफ…

प्रभास के इस मानवीय कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि एक सच्चा हीरो वही होता है, जो पर्दे के बाहर भी लोगों की मदद के लिए खड़ा हो।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  Lizard in Mid Day Meal Beohari: ब्यौहारी में मध्यान्ह भोजन में गिरी छिपकली, बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिम्मेदार कौन?
Next: Student Scholarship Blocked Due to DOB Error: केसली का छात्र दो वर्षों से परेशान,जन्मतारीख की गलती ने रोकी छात्रवृत्ति

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.