PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री मोदी विष्णुपुर पहुंचे। जहा उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि इस बार बंगाल का चुनाव एतिहासिक होने वाला है। बंगाल से भय काल जाएगा और सेवा काल आएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि टीएमसी के भ्रष्टाचारी चुनाव से पहले सरेंडर कर दें क्यों कि 4 मई के बाद राज्य में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।

PM Narendra Modi: ममता सरकार आदिवासियों से नफरत करती है
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है.उन्होंने टीएमसी को आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि टीएमसी नहीं चाहती थी कि कोई आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने. उन्होंने कहा कि ममता सरकार आदिवासियों से नफरत करती है.
PM Narendra Modi: इस बार राज्य में परिवर्तन होगा
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल नए साल की शुरूआत होने के बाद राज्य में उनकी यह मेरी पहली सभा है. उन्होंने कहा कि वो जहां भी जहां जा रहा हैं उस जगह लोगों के आने के सभी पुराने रिकार्ड टूट रहे हैं. पीएम ने कहा कि बंगाल अब यह मान और ठान चुका है कि इस बार राज्य में परिवर्तन होगा.
‘TMC घुसपैठियों के लिए हर कानून तोड़ देती है’
TMC पर हमला करते हुए PM मोदी ने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों के लिए हर कानून तोड़ देती है. पार्टी सिर्फ घुसपैठियों की सुनती है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के भ्रष्टाचार से बहन, बेटियां परेशान हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी के जंगलराज को बेटियां चुनौती दे रही हैं.
उठाया महिला आरक्षण का मुद्दा
PM मोदी ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी बंगाल के साथ धोखा किया. उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और बिल को पास होने से रोक दिया. उन्होंने कहा ‘बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं. मोदी ने इसे सुनिश्चित किया. बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि यह 2029 से लागू हो. टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण प्रदान करने वाले कानून को पारित होने से रोक दिया’.
‘बंगाल से भय काल जाएगा’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल का चुनाव ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल से भयकाल जाएगा और सेवाकाल आएगा. उन्होंने कहा कि TMC सिंडिकेट की परमानेंट सर्जरी होगी. उन्होंने कहा कि बंगाल टाइगर की दहाड़ से टीएमसी डर गई है.
