Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Pitta Dosha Home Remedies: शरीर में क्यों बढ़ता है पित्त दोष? जानें लक्षण और असरदार घरेलू उपाय!
  • Lifestyle

Pitta Dosha Home Remedies: शरीर में क्यों बढ़ता है पित्त दोष? जानें लक्षण और असरदार घरेलू उपाय!

Hema Gupta July 5, 2025

Pitta Dosha Home Remedies: आयुर्वेद के अनुसार, शरीर तीन दोषों – वात, पित्त और कफ – से बना होता है। इन तीनों का संतुलन जरूरी होता है, वरना कई रोग जन्म ले सकते हैं। जब शरीर में पित्त दोष बढ़ता है, तो यह पाचन अग्नि को तीव्र कर देता है और शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। यह स्थिति 40 से ज्यादा बीमारियों का कारण बन सकती है।

Read More: Side Effects of Hair Highlights: बालों को हाइलाइट कराने से पहले जान लें ये गंभीर नुकसान…

क्यों बढ़ता है पित्त दोष? जानें प्रमुख कारण…

सूत्रों के अनुसार, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि पित्त असंतुलन का संबंध सिर्फ भोजन से नहीं, बल्कि जीवनशैली और मानसिक स्थिति से भी है। नीचे दिए गए कारण आमतौर पर पित्त दोष को बढ़ाते हैं:

1. तीखा, खट्टा, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड का सेवन।

2. ज्यादा चाय, कॉफी, शराब या धूम्रपान।

3. गुस्सा, चिंता, तनाव और अधूरी नींद।

4. देर रात तक जागना और दिन में सोना।

5. ज़्यादा एक्सरसाइज या काम का अत्यधिक दबाव।

6. गलत समय पर भोजन या ओवरईटिंग।

कैसे पहचानें बढ़ा हुआ पित्त?

1. पेट में जलन या एसिडिटी।

2. मुंह में कड़वाहट।

3. त्वचा में रैशेज या लालिमा।

4. सिरदर्द, चिड़चिड़ापन।

5.अत्यधिक पसीना आना।

6. अनिद्रा और अपच।

पित्त को संतुलित करने के आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय…

1. त्रिफला चूर्ण – आयुर्वेदिक वरदान

रोज रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पाचन ठीक रहता है और पित्त संतुलन में आता है।

2. ठंडी चीजों का सेवन

नारियल पानी, बेल शरबत, सौंफ का पानी, छाछ और खस का शरबत शरीर की गर्मी को शांत करते हैं।

3. धनिया-सौंफ का पानी

रात को 1 चम्मच धनिया और 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह छानकर पीने से पित्त शांत होता है।

4. गिलोय और नीम

सुबह खाली पेट 10ml गिलोय रस पिएं और नीम की पत्तियां चबाएं। यह शरीर से विषैले तत्व निकालता है।

5. अश्वगंधा

रात को 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर दूध के साथ लेने से तनाव कम होता है और पाचन सुधरता है।

6. एलोवेरा जूस

एलोवेरा का रस (10-15ml) सुबह खाली पेट लेने से पाचन तंत्र शांत रहता है और शरीर की गर्मी कम होती है।

7. आंवला

आंवला जूस या सूखे आंवले का पाउडर शहद के साथ लें। इसमें भरपूर विटामिन C होता है जो शरीर को ठंडा रखता है।

आहार में बदलाव से पित्त को करें नियंत्रित…

1. खट्टे फल, तला-भुना और मसालेदार भोजन से परहेज करें।

2. भोजन में ज्यादा सब्जियां, मौसमी फल और गुनगुना पानी शामिल करें।

3. बर्फीले या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों से बचें।

4. एक बार में एक ही प्रकार का भोजन करें, ज्यादा चीजें मिक्स न करें।

योग और प्राणायाम – मानसिक और पाचन संतुलन का उपाय..

1. वज्रासन (भोजन के बाद)

2. पवनमुक्तासन

4. अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम

इनसे न केवल पाचन बेहतर होता है बल्कि दिमाग शांत रहता है।

नींद और तनाव पर नियंत्रण..

रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। तनाव से बचने के लिए ध्यान, मेडिटेशन और मोबाइल का कम इस्तेमाल करें।

आयुर्वेदिक दवाएं (सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर लें)

1. अविपत्तिकर चूर्ण

2. कामदुधा रस

3. सुतशेखर रस

4. शंखवटी

5. गिलोय घनवटी

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में की धान की रोपाई, किसानों के साथ साझा किया श्रम और संस्कृति का अनुभव
Next: Lord Jagannath return journey: मौसी के घर से विदा होंगे भगवान जगन्नाथ… जानिए बहुदा यात्रा की पूरी पूजा विधि और महत्व

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.