Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Parliament session 2024: राहुल गांधी बने लोकसभा में विपक्ष के नेता 
  • देश-विदेश

Parliament session 2024: राहुल गांधी बने लोकसभा में विपक्ष के नेता 

Shital Sharma June 26, 2024

राजीव-सोनिया के बाद गांधी परिवार के तीसरे सदस्य संवैधानिक पद पर आसीन 

Parliament session: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया अलायंस के नेताओं की बैठक के बाद मंगलवार को पार्टी ने यह घोषणा की। कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस संबंध में प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखा है।

यह राहुल गांधी का अपने 20 साल के राजनीतिक करियर में पहला संवैधानिक पद होगा। वह इस पद को संभालने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य होंगे। उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1989-90 तक और मां सोनिया गांधी ने 1999 से 2004 तक इस पद को संभाला था।

Parliament session 2024: नेता प्रतिपक्ष का पद 10 साल से खाली था

Parliament session:mलोकसभा (Parliament session) में विपक्ष के नेता का पद 10 वर्षों से रिक्त था। 2014 और 2019 में किसी भी विपक्षी दल के पास इसके लिए आवश्यक न्यूनतम 10% नहीं था। किसी भी पार्टी को विपक्ष के नेता पद पर दावा करने के लिए कुल 543 में से 55 सदस्यों की सीमा पार करनी होगी।

2024 के चुनावों में, कांग्रेस 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी। इंडिया अलायंस ने 232 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 240 और एनडीए को 293 सीटें मिलीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 52 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2014 के चुनाव में पार्टी केवल 44 सीटें ही जीत सकी थी।

Read More- Best Friend Video: नदी के तेज बहाव में डूबने लगे जब दोस्त…

विपक्ष के नेता के अधिकार और विशेषाधिकार

Parliament session: वह प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त सहित चुनाव आयोग के दो अन्य सदस्यों की नियुक्ति के लिए मुख्य पैनल का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा राहुल लोकपाल, ईडी-सीबीआई निदेशक, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, केंद्रीय सूचना आयुक्त, एनएचआरसी प्रमुख का चयन करने वाली समितियों के सदस्य भी होंगे। प्रधानमंत्री इन समितियों की अध्यक्षता करते हैं। यह पहली बार है जब पीएम मोदी ने इन पदों पर नियुक्ति करते समय राहुल गांधी की सहमति मांगी है।

राहुल लोक लेखा समिति की अध्यक्षता भी करेंगे, जो भारत सरकार के खर्च का ऑडिट करती है। वह नियमित रूप से सरकार के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। राहुल अन्य देशों के राष्ट्रपतियों या प्रधानमंत्रियों को भी भारत आमंत्रित कर सकते हैं ताकि राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचार साझा किए जा सकें।

Read More- ISRO Reusable Launch Vehicle: इसरो के रीयूजेबल यान की तीसरी सफल लैंडिंग

सरकारी बंगला, तीन लाख रुपये वेतन समेत कई सुविधाएं

Parliament session: संसद में विपक्ष के नेता अधिनियम, 1977 के तहत विपक्ष के नेता का पद कैबिनेट मंत्री के बराबर है। इस पद पर रहने वाले नेता को केंद्रीय मंत्री के समान ही वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल को सरकारी बंगले और सचिवालय में कैबिनेट मंत्री जैसा कार्यालय मिलेगा। उन्हें मासिक वेतन और अन्य भत्ते के लिए 3.30 लाख रुपये मिलेंगे। सांसद के तौर पर राहुल को हर महीने 1 लाख रुपये वेतन और 45,000 रुपये भत्ता मिलता है।

Parliament session 2024

कैबिनेट मंत्री के तौर पर राहुल को उच्च स्तरीय सुरक्षा घेरा मिलेगा। इसके अलावा उन्हें मुफ्त हवाई यात्रा, ट्रेन यात्रा, सरकारी वाहन और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के चार दिन बाद 8 जून को कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2004 से 2014 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में राहुल पर कैबिनेट पद के लिए दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, उन्होंने फिर भी मना कर दिया।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Evening Top 5 News 25 June: ओवैसी ने संसद में कहा जय फिलिस्तीन, पेपर लीक अध्यादेश को मंजूरी, पुणे एक्सीडेंट में नाबालिग को जमानत
Next: Stock market: सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 78,188 अंक के पार 

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.