Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Panchayat 4 Trailer OUT: कॉमेडी, रोमांस और राजनीतिक ड्रामा से भरपूर सरप्राइजिंग स्टोरी!
  • एंटरटेनमेंट

Panchayat 4 Trailer OUT: कॉमेडी, रोमांस और राजनीतिक ड्रामा से भरपूर सरप्राइजिंग स्टोरी!

Hema Gupta June 12, 2025

Panchayat 4 Trailer OUT: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का धमाकेदार ट्रेलर 11 जून 2025 को रिलीज कर दिया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर की लेंथ 2 मिनट 38 सेकंड है और इसमें फुलेरा गांव की राजनीति, प्रेम कहानी, भावनाएं और हास्य एक साथ पिरोए गए हैं। इस बार फुलेरा में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच पंचायत चुनाव का जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं क्या नया और क्या खास…

Read More: Avika Gor Engagement: अविका गौर ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें!

क्या है नया और खास…?

पिछले सीजन के क्लाइमेक्स में प्रधान जी (रघुबीर यादव) पर हुए हमले ने दर्शकों को चौंका दिया था। अब सीजन 4 में पंचायत चुनाव की नई कहानी शुरू होगी। इस बार चुनावी मैदान में होंगी मंजू देवी और क्रांति देवी, जो वोटरों को रिझाने के लिए हर राजनीतिक दांव-पेच आजमाती नजर आएंगी।

सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की ईमानदारी पर सवाल खड़े होंगे, वहीं उसकी और रिंकी (सानविका) की प्रेम कहानी में भी नए मोड़ देखने को मिलेंगे।

भूषण उर्फ बानराकस (दुर्गेश कुमार) अपनी पुरानी चालबाजियों के साथ लौटेंगे, और प्रह्लाद (फैसल मलिक) की दोस्ती, कहानी में इमोशन का तड़का लगाएगी।

सीजन 4 में कौन-कौन कर रहा है वापसी?

इस सीजन में अपने-अपने दमदार किरदारों में वापसी कर रहे हैं:

जितेंद्र कुमार – सचिव अभिषेक त्रिपाठी, नीना गुप्ता – मंजू देवी, रघुबीर यादव – ब्रिज भूषण दुबे (पूर्व प्रधान जी), चंदन रॉय – विकास, सानविका – रिंकी, फैसल मलिक – प्रह्लाद, दुर्गेश कुमार – भूषण उर्फ बानराकस, सुनीता राजवार और पंकज झा – अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इसके अलावा कुछ नए किरदार भी इस सीजन में एंट्री करने जा रहे हैं, जो फुलेरा की राजनीति को और दिलचस्प बना देंगे।

ट्रेलर ने बटोरीं तारीफें…

ट्रेलर को फैंस और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
एक यूजर ने कमेंट किया – “इस शो का हर डायलॉग कमाल का है और हर किरदार बिल्कुल यादगार है। अब तक का सबसे बेहतरीन 🥰🥰”

एक यूजर ने लिखा कि- “मैंने बेरोजगार रहते हुए ‘पंचायत’ के पिछले तीनों सीजन देखे थे, अब मैं उत्तर प्रदेश में पंचायत सचिव बन गया हूं और सीजन 4 एक अधिकारी के तौर पर देखूंगा। यह मेरे लिए खास है!”

एक यूजर ने लिखा कि- “यह सीरीज एक बेहतरीन कृति है जो दिखाती है कि बिना अश्लीलता के अभिनय किसी भी चीज़ को मात दे सकता है। वे सभी बहुत ही वास्तविक किरदार हैं ❤।”,

कब और कहां देख सकेंगे ‘पंचायत सीजन 4’?

पहले यह सीरीज 2 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फैंस की भारी डिमांड और एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक हफ्ता पहले रिलीज करने का फैसला लिया है।

रिलीज डेट: 24 जून 2025
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
एपिसोड्स: कुल 8 एपिसोड

‘पंचायत’: एक आम गांव की खास कहानी..

‘पंचायत’ एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और चंदन कुमार ने लिखा है। इस शो को प्रोड्यूस किया है TVF (The Viral Fever) ने।
पहला सीजन साल 2020 में कोविड के दौरान रिलीज हुआ था और तभी से यह शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी में पिक्चर पैलेस बैरियर पर हंगामा: पीआरडी जवान की अभद्रता से भड़के स्थानीय लोग
Next: रामनगर में धारदार हथियार से हमले के बाद कोतवाली में हंगामा: पुलिस पर गंभीर आरोप

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.