Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Palak Kohli Out Asian Championships: एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप से पैरालिंपिक खिलाड़ी पलक हुईं बाहर, जानिए वजह…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Palak Kohli Out Asian Championships: एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप से पैरालिंपिक खिलाड़ी पलक हुईं बाहर, जानिए वजह…

Hema Gupta July 5, 2025

Palak Kohli Out Asian Championships: भारत का पैरालंपिक में प्रतिनिधित्व कर चुकीं पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली को एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 से बाहर हो गई हैं।

Read More: IND W vs ENG W 2025: इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, सीरीज में 2-2 से बराबरी..अब फाइनल मुकाबला होगा निर्णायक…

आपको बता दें कि, एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के महिला सिंगल्स फाइनल के तीसरे सेट में उनका बैलेंस बिगड़ गया और गिरने से उनका घुटना मुड़ गया, जिसकी वजह से पलक के घुटने में गंभीर चोट लग गई। और उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।  MRI जांच के बाद सामने आया कि उन्हें सर्जरी की आवश्यकता है। इसके चलते पलक फाइनल मैच पूरा नहीं कर सकीं और उन्हें आगामी टूर्नामेंटों से भी बाहर होना पड़ा। बता दें कि पलक पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं।

‘यह मुश्किल वक्त है, लेकिन मैं और बेहतर बनकर लौटूंगी’ – पलक

अपनी सर्जरी और टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर पलक कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा—

“यह सब संभालना मुश्किल है। जब आप खिताब के बहुत करीब हों और फिर कुछ ऐसा हो जाए जो आपके नियंत्रण में न हो, तो दर्द होता है। लेकिन यही खेल और जिंदगी है। मैंने सर्जरी करवा ली है और अब रिकवरी पर ध्यान है। वादा करती हूं, और मजबूत होकर वापसी करूंगी।”

पलक ने अपने प्रशंसकों, समर्थकों और मेडिकल टीम का आभार जताया, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।

पलक कोहली की उपलब्धियां: कम उम्र में शानदार करियर…

1. 2021 टोक्यो पैरालंपिक में सिंगल्स और वूमेन डबल्स दोनों के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी।

2. 2021 दुबई इंटरनेशनल में सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल तक पहुंचीं।

3. 2022 ब्राजील इंटरनेशनल में पारुल परमार के साथ वूमेन डबल्स में सिल्वर।

4. 2022 स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में प्रमोद भगत के साथ गोल्ड मेडल।

5. 2024 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल।

बोन कैंसर से लड़ चुकीं पलक कोहली, PM मोदी के सामने साझा की थी कहानी..

पलक कोहली ने अपनी संघर्ष भरी यात्रा की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक के बाद उन्हें स्टेज-1 बोन ट्यूमर कैंसर का पता चला था, जिससे उबरने में उन्हें ढाई साल का वक्त लगा।

इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वापसी करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता और पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया।

पलक ने पीएम मोदी को सुना चुकीं बाधाओं की कहानी

पलक की तारीफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुकी हैं। इस दौरान पलक ने पीएम मोदी की उनकी जिंदगी में आई कठिनाइयों की कहानी भी सुनई। पलक ने पीएम से बताया था कि मैं टोक्यो पैरालिंपिक में चौथे स्थान पर रही। इस बार (पेरिस पैरालिंपिक) मैं 5वें स्थान पर रही। इस पैरालिंपिक में मेरी यात्रा बिल्कुल अलग थी। टोक्यो पैरालिंपिक के बाद मुझे बोन ट्यूमर कैंसर का पता चला। यह स्टेज-1 कैंसर था। मैंने ढाई साल तक किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: हिंडौन के सदर थाना में CLG मीटिंग: महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू की बौद्ध तीर्थ दर्शन और पंच तख्त यात्रा योजना, मिलेगा आर्थिक सहयोग

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.