IND W vs ENG W 2025: इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, सीरीज में 2-2 से बराबरी....

ind-w-vs-eng-w-2025-series-tied-after-england-win-by-5-runs

IND W vs ENG W 2025: इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, सीरीज में 2-2 से बराबरी..अब फाइनल मुकाबला होगा निर्णायक...

ind w vs eng w 2025 इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया सीरीज में 2-2 से बराबरीअब फाइनल मुकाबला होगा निर्णायक

IND vs ENG 2nd Test: सिराज की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ढेर, भारत ने बनाई 244 रन की बढ़त…

डंकले और व्याट हॉज की शतकीय साझेदारी...

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले और डैनी व्याट हॉज ने पहले विकेट के लिए 137 रन की बड़ी साझेदारी की। डंकले ने 53 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि हॉज ने 42 गेंदों में 66 रन की आक्रामक पारी खेली। लेकिन बाद में कुछ खिलाड़ियो के बल्ले नहीं चले और टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में दिखाया दम...

इंग्लैंड की तूफानी शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी की। दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा श्री चरनी ने भी 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके। आखिरी 5 ओवरों में भारत ने 6 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की पारी को संभलने नहीं दिया।

मंधाना-वर्मा की जोड़ी ने दिलाई जीत की उम्मीद...

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई। मंधाना ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 25 गेंदों में 47 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। सलामी जोड़ी के आउट होते ही इंग्लैंड की गेंदबाजी में तेजी आ गई। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स (20 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (23 रन) ने तेज पारियां जरूर खेलीं, लेकिन टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई। भारत की पारी 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन तक ही पहुंच पाई।

आखिरी मुकाबला तय करेगा विजेता..

तीन मैचों के बाद सीरीज 2-1 से भारत के पक्ष में थी, लेकिन तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की जीत ने सीरीज को रोमांचक मोड़ दे दिया है। अब पांचवां और आखिरी मुकाबला विजेता टीम का फैसला करेगा। दोनों टीमों की निगाहें अब फाइनल मैच पर टिकी हैं, जहां ट्रॉफी का असली फैसला होगा।  

संबंधित सामग्री

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा,  283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी  परीक्षा

राज्य

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा, 283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों पर चर्चा की, जो मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

खेल

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिसमें इजिप्ट, सऊदी अरब, ईरान, न्यूजीलैंड और केप वर्डे शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

राज्य

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है।

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

मनोरंजन

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।