Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • सलमान आगा ने 8वें नंबर पर उतरकर लगाया शतक
  • खेल की दुनिया

सलमान आगा ने 8वें नंबर पर उतरकर लगाया शतक

Ranu October 8, 2024

मुल्तान टेस्ट के पहले दिन कप्तान शान मसूद और ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने शतक लगाया तो दूसरे दिन सलमान आगा के बल्ले से सेंचुरी निकली. सलमान आगा ने 8वें नंबर पर उतरकर इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ी. सलमान 104 रनों पर नाबाद रहे और उनकी विस्फोटक सेंचुरी के दम पर ही पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सलमान आगा ने अपने करियर का तीसरा शतक लगाया और ये सेंचुरी बेहद ही खास है.

सलमान आगा इस मामले में नंबर 1

सलमान आगा ने जब से टेस्ट डेब्यू किया है वो नंबर 7 और नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हैं और इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनका प्रदर्शन टॉप पर है. सलमान ने इस पोजिशन पर 922 रन बना लिए हैं. उनके बाद एलेक्स कैरी ने 888 रन बनाए हैं. मुल्तान टेस्ट की बात करें तो सलमान आगा ने रिजवान के फ्लॉप होने के बाद क्रीज पर कदम रखा था. रिजवान 0 पर आउट हुए थे और इसके बाद सलमान आगा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सेंचुरी लगाई. सलमान आगा ने 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली 38 गेंदों में वो शतक तक पहुंच गए. सलमान आगा ने 108 गेंदों में सेंचुरी लगाई.

दो बेहतरीन साझेदारियां की

सलमान ने अपने शतक के दौरान दो महत्वपूर्ण साझेदारियां भी की. उन्होंने सऊद शकील के साथ 100 गेंदों में 57 रन जोड़े और इसके बाद उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी के साथ मिलकर 103 गेंदों में 85 रन बनाए. शाहीन ने भी सलमान का अच्छा साथ देते हुए 26 रनों का योगदान दिया. वैसे सलमान आगा की शतकीय पारी के दौरान एक बड़ा बवाल भी हुआ. ये खिलाड़ी जब 15 रन पर था तो वोक्स ने उनका बाउंड्री पर कैच लपका था जिसे तीसरे अंपायर ने अवैध करार दे दिया था. इंग्लैंड की टीम इस फैसले से काफी नाखुश दिखाई दी. आगा ने इसका फायदा उठाया और शानदार सेंचुरी लगाई.

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Gauri Khan Bday : गौरी खान को फराह खान, अनन्या पांडे, महीप कपूर और अन्य लोगों से जन्मदिन की शुभकामनाएँ
Next: 2025 WTC फाइनल के बाद रोहित लेंगे संन्यास? कोच ने किया बड़ा ऐलान

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.