MI Vs PBKS IPL 2026 Result: IPL 2026 के 24 वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर इस सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। इसी के साथ पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई।
PBKS की शानदार पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की ओर से ओपनिंग करने आए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन तो प्रियांश तो 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं कूपर कोनोली आएं वो भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 45 रन में 2 विकेट गवां दिए। फिर आएं टीम के कप्तान सरपंच साहब श्रेयस अय्यर उन्होंने और प्रभसिमरन ने शतकीय साझेदारी की।

संरपंच साहब और प्रभसिमरन की धमाकेदार फिफ्टी
श्रेयस अय्यर ने 35 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहें। वहीं प्रभसिमरन ने धमाकेादर पारी खेलते हुए 39 गेंद में 80 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहें। वहीं मार्कस 10 रन बनाकर नाबाद रहें। और टीम ने महज 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 198रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम को सीजन की लगातार चौथी जीत मिली।

MI की ओर से अलाह गजनफर ने 2 विकेट और शर्दुल 1 विकेट चटकाएं।
मुंबई इंडियंस की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम से रियान रिकल्टन और डी कॉक बल्लेबाजी करने आएं, लेकिन रिकल्टन 2 रन बनाकर ही आउटर हो गए। और स्काई यानी सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। टीम के कप्तान हार्दिक महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम से डी कॉक और नमन धीर ने शानदार पारी खेली। नमन ने 31 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वहीं डिकॉक ने कमाल कर दिया उन्होंने 60 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहें। दोनों ने टीम को स्कोर को 195 तक पहुंचाया। फिर भी टीम नहीं जीत सकी।

अर्शदीप के IPL में 100 विकेट पूरे
पंजाब टीम की ओर से अर्शदीप ने 3 विकेट चटकाएं और इसी के साथ उन्होंने IPL में 100 विकेट पूरे कर लिए।

