Women’s ODI World Cup 2025: 12 साल बाद भारत करेगा मेजवानी, ICC ने किया शेड्यूल जारी...

womens-odi-world-cup-2025-india-hosts-after-12-years-icc-schedule

Women’s ODI World Cup 2025: 12 साल बाद भारत करेगा मेजवानी, ICC ने किया शेड्यूल जारी...

women’s odi world cup 2025 12 साल बाद भारत करेगा मेजवानी icc ने किया शेड्यूल जारी

Mithun Chakraborty 75th Birthday: ‘दादा’ का आज 75वां जन्मदिन, जाने नक्सली से एक्टर बनने तक का सफर… इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा, जिसमें कुछ मैच भारत में और पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।

12 साल बाद भारत करेगा मेजबानी...

भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की 2013 के बाद पहली बार मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत ने 1978, 1997 और 2013 में महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास होगा, क्योंकि इसमें विश्व की शीर्ष 8 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

टूर्नामेंट शेड्यूल और वेन्यू...

इस टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच और 3 नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। यह मैच भारत के बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट का प्रारूप राउंड-रॉबिन रहेगा, जिसमें प्रत्येक टीम एक-दूसरे से एक बार खेलेगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी

भारत के मैच...

1. 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु 2. 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो 3. 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु

श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु से शुरू होगा भारत का वर्ल्ड कप अभियान...

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत अपनी चुनौती की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया का अगला अहम मुकाबला 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जो इसी मैदान पर खेला जाएगा।

पाकिस्तान के मैच..

पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण लिया गया है।

पाकिस्तान के मुकाबलों का शेड्यूल (कोलंबो, श्रीलंका)

1. 2 अक्टूबर – बनाम बांग्लादेश 2. 8 अक्टूबर – बनाम ऑस्ट्रेलिया 3. 15 अक्टूबर – बनाम इंग्लैंड 4. 18 अक्टूबर – बनाम न्यूजीलैंड 5. 21 अक्टूबर – बनाम साउथ अफ्रीका

6. 24 अक्टूबर – बनाम श्रीलंका

नॉकआउट मैच... 1. पहला सेमीफाइनल: 29 अक्टूबर – गुवाहाटी या कोलंबो (पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर) 2. दूसरा सेमीफाइनल: 30 अक्टूबर – बेंगलुरु 3. फाइनल: 2 नवंबर – बेंगलुरु या कोलंबो इस टूर्नामेंट में भारत की टीम अपनी पहली महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ भारत भी इस टूर्नामेंट में भाग लेगा।

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इंदौर से...

वहीं मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम से शुरू करेगी, जहां उसका सामना न्यूज़ीलैंड से होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम कोलंबो में 8 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मुकाबले...

1. 1 अक्टूबर – बनाम न्यूजीलैंड (इंदौर) 2. 8 अक्टूबर – बनाम पाकिस्तान (कोलंबो) 3. 22 अक्टूबर – बनाम इंग्लैंड (इंदौर)

विमेंस वर्ल्ड कप 2025: फॉर्मेट 2022 जैसा?

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फॉर्मेट पिछली बार यानी 2022 टूर्नामेंट की तर्ज़ पर ही होगा। इस बार भी कुल 8 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, यानी हर टीम सभी शेष 7 टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। शीर्ष चार टीमें पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़कर सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

इन टीमों ने किया डायरेक्ट क्वालिफाई -

1. भारत (मेजबान) 2. ऑस्ट्रेलिया 3. इंग्लैंड 4. न्यूजीलैंड 5. दक्षिण अफ्रीका 6. श्रीलंका

क्वालिफायर से मिली दो टीमें -

1. पाकिस्तान 2. बांग्लादेश वेस्टइंडीज इस बार विमेंस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन सकी। वे क्वालीफायर में बांग्लादेश से नेट रन रेट के मामूली अंतर से पिछड़ गईं और टूर्नामेंट में क्वालिफाई नहीं कर पाईं, जो कि उनके इतिहास में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।