यह वक़्त भी गुजर जाएगा

when-life-falls-apart-time-steps-to-rebuild

यह वक़्त भी गुजर जाएगा

यह वक़्त भी गुजर जाएगा

जब ज़िंदगी में सब कुछ टूट जाए, तब क्या करें ?

Rebuilding Life After Breakdown: ज़िंदगी कभी-कभी ऐसे मोड़ पर ला खड़ी करती है जब सब कुछ एक साथ धराशायी हो जाता है। नौकरी चली जाती है, रिश्ते बिखर जाते हैं, पैसा खत्म हो जाता है, स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। जो लोग भरोसेमंद लगते थे, वे साथ छोड़ देते हैं, और सपने धुंधले पड़ जाते हैं। ऐसे में मन में बस एक सवाल घूमता है कि अब क्या करें ? कहाँ जाएँ ? कैसे जियें ? लेकिन यही वो पल है जब टूटन नई शुरुआत का संकेत बनती है। इस लेख के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं कि संकट के इस दौर में कैसे खुद को संभालें और मजबूत बनें।

टूटन को स्वीकार करें - किंत्सुगी की तरह

जब जीवन टूटता है, तो सबसे बड़ी गलती यही होती है कि हम इस टूटन को छिपाने की कोशिश करते हैं। "सब ठीक है, मैं ठीक हूँ", यह झूठ खुद से बोलना सबसे ज्यादा नुकसान करता है। जापान की प्रसिद्ध कला 'किंत्सुगी' हमें सिखाती है कि टूटे हुए बर्तन को छिपाने की बजाय सोने की कलई से जोड़ा जाता है, जिससे वह पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत बन जाता है।

आपकी टूटन आपकी कमजोरी नहीं, बल्कि आपकी कहानी का हिस्सा है। ये खरोंचें, ये निशान ही आपको अनोखा बनाते हैं। विद्वानों  के अनुसार, परिस्थिति को स्वीकार करना पुनर्निर्माण का पहला कदम है। इससे आप नकारात्मकता को छोड़कर वास्तविकता का सामना करने को तैयार हो जाते हैं। स्वीकृति से ही आंतरिक शक्ति जागृत होती है, जो आपको आगे बढ़ने की ताकत देती है।

एक छोटा कदम उठाएँ - करें एक नई यात्रा की शुरुआत

पूरी जिंदगी एक साथ संवारने की कोशिश मत कीजिए। यह असंभव है और आपको थका देगा। खुद से सिर्फ इतना पूछें: "आज मैं एक छोटी-सी चीज क्या कर सकता हूँ?" कोई बड़ा प्लान नहीं, कोई महालक्ष्य नहीं, बस एक छोटा कदम। एक प्राचीन संत ने कहा था, "हर एक मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है।"

जब सब टूटा हो, तो यह एक कदम ही आपको जीत का अहसास करा देता है। उदाहरण के लिए, सुबह उठकर 10 मिनट टहलना, एक पुराना दोस्त को फोन करना, या अपना मनपसंद संगीत सुनना । छोटे लक्ष्य हासिल करने से आत्मविश्वास लौटता है और प्रगति का एहसास होता है। मनोवैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि ऐसी छोटी सफलताएँ डोपामाइन रिलीज करती हैं, जो आपके मूड को बेहतर बनाती हैं। धीरे-धीरे ये कदम आपको गर्त से बाहर निकाल लेंगे।

वर्तमान में जीना सीखें—अतीत-भविष्य को छोड़ें

संकट के समय दिमाग दो जगह भटकता है : अतीत में 'काश ऐसा न हुआ होता' या भविष्य में 'अब सब बर्बाद हो जाएगा।' लेकिन अतीत गया, भविष्य आया नहीं, अब आपके पास सिर्फ यह एक पल है। इस पल को महसूस करें गहरी सांस लें, जिस जगह पर आप हैं उसे महसूस करें, बस यही काफी है अभी के लिए।

माइंडफुलनेस प्रैक्टिस जैसे ध्यान या गहरी सांस लेना वर्तमान में जीना सिखाती हैं । तनाव प्रबंधन के विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोज 5-10 मिनट ध्यान करें। इससे चिंता कम होती है और मानसिक स्पष्टता आती है। प्रकृति में सैर या योग भी मददगार हैं, जो आपको वर्तमान से जोड़ते हैं।

Rebuilding Life After Breakdown: अकेले न रहें - सहारा तलाशें

टूटन के दौर में अकेलापन घातक है। एक ऐसा इंसान ढूँढिए जिसके सामने आप बिना नकाब के बैठ सकें जो आपको जज न करे, बस सुने। परिवार, दोस्त या काउंसलर किसी का भी हाथ थाम लें। सामाजिक जुड़ाव तनाव को 50% तक कम कर सकता है।

नए रिश्ते बनाएँ, सकारात्मक लोगों से मिलें। सपोर्ट ग्रुप जॉइन करें या किसी सामाजिक, धार्मिक या सोशल ग्रुप से जुड़ें । याद रखें, दुनिया हर किसी को तोड़ती है, लेकिन जो टूटकर खड़े रहते हैं, वे मजबूत बनते हैं और यह मजबूती अकेले से नहीं आती है । किसी का सहारा या सिर्फ कंधे पर हाथ ही काफी होता है।

यह वक्त भी गुजर जाएगा - नई शुरुआत का विश्वास

सबसे जरूरी : यह वक्त हमेशा नहीं रहेगा। दर्द में लगता है कि यही स्थायी है, लेकिन रात के बाद सुबह आती है। एक फारसी कहावत है "इन निज हम बे गुज़रत" इसका मतलब है "यह भी गुजर जाएगा।" एक बादशाह ने इसे अपनी अंगूठी पर उकेरा था और यह निश्चय किया था कि खुशी में घमंड न हो, दुख में टूटन न हो।

ज़िंदगी आपको पुनर्निर्माण करने का मौका दे रही है। पुरानी इमारत गिरे, तभी नई बनेगी। सकारात्मक सोच अपनाएँ, किताबें पढ़ें, व्यायाम करें, अच्छी संगत में रहें । आत्म-देखभाल से स्वास्थ्य सुधरेगा और आत्मविश्वास लौटेगा। यह टूटन आपका अंत नहीं, रूपांतरण है।

जिंदगी के सबसे काले दौर से उबरना संभव है। स्वीकारें, कदम उठाएँ, वर्तमान मे जिएँ, सहारा लें और विश्वास रखें। आप नया, मजबूत वर्जन बनेंगे। आज ही शुरू करें आपका सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है ।

Read More:- विदेशी बनाम देसी

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।