यूपी वॉरियर्स को इस टूर्नामेंट अब तक नहीं मिली जीत
पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने अर्धशतक ठोका। उन्होंने 38 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 9 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। बता दें कि, मेग पहले दिल्ली की कप्तानी कर चुकी है, जो कि इस बार यूपी ने मेग लैनिंग को अपना कप्तान नियुक्त किया है। मेग के अलावा हरलीन देओल ने 36 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल है। हरलीन को रिटार्ड आउट कर दिया गया। हरलीन रिटार्ड आउट होने वाली WPL की दूसरी प्लेयर हैं। टीम से फीबी ने 27 रन, श्वेता ने 11 रन बनाए।दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिजान कैप और शैफाली वर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं श्री चरणी, स्नेह राणा और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाएं।Shafali Verma: The all-rounder ?
She is adjudged the Player of the Match for her defining all-round contributions ? Scorecard ▶️ https://t.co/4vXszSqbQO #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvDC | @DelhiCapitals | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/uigzUN5iNg — Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 14, 2026