UEFA Nations League 2025 Final: पुर्तगाल ने स्पेन को 5-3 से दी मात...

uefa-nations-league-final-portugal-beats-spain

UEFA Nations League 2025 Final: पुर्तगाल ने स्पेन को 5-3 से दी मात...

uefa nations league 2025 final पुर्तगाल ने स्पेन को 5-3 से दी मात

UEFA Nations League 2025 Final: म्यूनिख में खेले गए UEFA नेशंस लीग 2025 के फाइनल में पुर्तगाल ने स्पेन को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में गया। Read More: Eng vs WI 2nd T20 2025: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया…

पहले हाफ में स्पेन को बढ़त...

मैच की शुरुआत तेज आक्रमण के साथ हुई। 21वें मिनट में मार्टिन जुबिमेंडी ने स्पेन के लिए पहला गोल किया। 26वें मिनट में नूनो मेंडेस ने अपना पहला इंटरनेशनल गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। 45वें मिनट में मिकेल ओयार्जाबल ने पेड्री के पास पर गोल करते हुए स्पेन को 2-1 की बढ़त दिलाई।

रोनाल्डो का शानदार वॉली गोल...

दूसरे हाफ में 61वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मेंडेस के क्रॉस पर वॉली से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। यह उनके करियर का 938वां गोल था। इसके बाद चोटिल होने की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल की सटीकता, कोस्टा की बचत बनी निर्णायक...

पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी प्रयासों को गोल में तब्दील किया। इस दौरान निर्णायक क्षण तब आया जब पुर्तगाल के गोलकीपर डिआगो कोस्टा ने स्पेन के अल्वारो मोराटा की पेनल्टी को शानदार तरीके से रोक दिया। इसके बाद रूबेन नेवेस ने अंतिम पेनल्टी पर गोल करते हुए पुर्तगाल को 5-3 की ऐतिहासिक जीत दिलाई। UEFA Nations League 2025 Final इस जीत के साथ पुर्तगाल UEFA नेशंस लीग का दो बार खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया।

शूटआउट क्रम और स्कोरिंग का रोमांच...

1. गोंसालो रामोस ने पुर्तगाल के लिए पहला पेनल्टी गोल किया। 2. स्पेन के मेरिनो ने भी पहला प्रयास सफलतापूर्वक गोल में बदला। 3. विटिना ने पुर्तगाल की ओर से दूसरा पेनल्टी गोल किया, जिसका जवाब एलेक्स बेना ने गोल कर दिया। 4. तीसरे प्रयास में ब्रूनो फर्नांडिस ने पुर्तगाल को बढ़त दिलाई, तो इस्को ने स्पेन को मुकाबले में बनाए रखा। 5. चौथे पेनल्टी पर नूनो मेंडेस ने पुर्तगाल के लिए गोल किया, लेकिन इसी दौर में मोराटा की चूक स्पेन पर भारी पड़ी। 6. अंत में, रूबेन नेवेस ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर पुर्तगाल की 5-3 की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।

रोनाल्डो ने संन्यास के दिए संकेत...

मैच के बाद 40 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास को लेकर कहा - "मैं जानता हूं कि मैं अब बूढ़ा हो रहा हूं। शायद अंत निकट है, लेकिन जब तक मैं गंभीर रूप से चोटिल नहीं होता, मैं खेलता रहूंगा।"

आगे कहा कि...

उन्होंने यह भी बताया कि वह फाइनल के दौरान पहले से ही चोटिल थे, लेकिन देश के लिए खेलने के जज्बे ने उन्हें मैदान में टिकाए रखा। उन्होंने कहा, 'वॉर्म-अप के दौरान ही मैंने इसे महसूस कर लिया था, कुछ समय से इसे महसूस कर रहा था, लेकिन नेशनल टीम के लिए अगर मुझे अपना पैर भी तोड़ना पड़ता, तो मैं तोड़ देता। यह एक ट्रॉफी के लिए था, मुझे खेलना था और मैंने अपना बेस्ट दिया।'

म्यूनिख स्टेडियम में हादसा: एक फैन की मौत...

मैच के दौरान एक बेहद दुखद घटना घटी। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में एक दर्शक स्टेडियम के ऊपरी स्तर से गिरकर मीडिया एरिया में आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मेडिकल स्टाफ, पुलिस और सुरक्षाकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्पेन के कोच लुइस डी ला फुएंते ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए की।

इतिहास रचने वाला पल...

इस जीत के साथ पुर्तगाल UEFA नेशंस लीग का दो बार खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया है। टीम, खिलाड़ी और फैंस के लिए यह पल बेहद ऐतिहासिक और भावनात्मक रहा।

संबंधित सामग्री

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

खेल

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

Royal Challengers Bangalore and Lucknow Super Giants will compete in the 50th match of IPL 2026 at Ekana Stadium, Lucknow.

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

खेल

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

In the 49th match of IPL 2026, SRH defeated PBKS by 33 runs at Rajiv Gandhi International Stadium, moving to the top of the points table.

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

देश-विदेश

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। ओवरटेक कर कार रोकी गई, 10 राउंड फायरिंग हुई और CCTV जांच जारी है।

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।