Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में कचरे में जला तिरंगा, दो निगम कर्मचार...

tricolor-burnt-bhopal-municipal-workers-arrested-video-viral

Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में कचरे में जला तिरंगा, दो निगम कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर बवाल

tricolor burnt in bhopal garbage भोपाल में कचरे में जला तिरंगा दो निगम कर्मचारी गिरफ्तार वीडियो वायरल होने पर बवाल

तिरंगा जलाने पर हंगामा

Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बतादें कि शाहपुरा इलाके के भरत नगर वार्ड क्रमांक 50 में कचरे के ढेर में तिरंगा जलाते हुए दो निगम कर्मचारी देखे गए। घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

5 जुलाई को हुआ था मामला

घटना बीते 5 जुलाई की है, जब कुछ स्थानीय लोगों ने निगम कर्मचारियों को कचरे में तिरंगा जलाते हुए देखा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई और दोनों निगम कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है और आगे की जांच जारी है। read more:  सीएम मोहन यादव के बयान पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने की कड़ी निंदा

इस घटना पर कांग्रेस नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने भी तिरंगे के अपमान को शर्मनाक बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

Tricolor burnt in Bhopal garbage: तिरंगा जलाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने इसे देश की शान का अपमान बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस और नगर निगम प्रशासन पर भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। read more: आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक, वीडियो बना चर्चा का विषय

संबंधित सामग्री

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

लाइफ स्टाइल

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और विटामिन्स की मौजूदगी इसे सुपरफूड बनाती है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के हेल्दी नाश्तों में किया जा सकता है।

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनसंघ के विचारों को साकार करते हुए विकास की नई दिशा की ओर अग्रसर किया।

10 साल बाद एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों को पदोन्नति, 116 नए पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

राज्य

10 साल बाद एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों को पदोन्नति, 116 नए पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

मध्य प्रदेश सरकार ने एमएसएमई विभाग के 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी, जिससे 116 नए पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

भोपाल में  जर्जर भवनों पर खतरे की घंटी, 757 अति खस्ताहाल इमारतों में अब भी रह रहे लोग

राज्य

भोपाल में जर्जर भवनों पर खतरे की घंटी, 757 अति खस्ताहाल इमारतों में अब भी रह रहे लोग

भोपाल में मानसून लाया जर्जर भवनों की समस्या; 3435 भवन खतरनाक घोषित, 757 अति जर्जर में रहने वाले लोगों के लिए बढ़ा जोखिम। नगर निगम की कार्रवाई सीमित।

MP के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में अति भारी वर्षा की चेतावनी; जुलाई में मेहरबान हुआ मानसून

राज्य

MP के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में अति भारी वर्षा की चेतावनी; जुलाई में मेहरबान हुआ मानसून

मध्य प्रदेश में जुलाई के आगमन के साथ मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, और विभिन्न जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।