Congress MLA controversial remark on RSS: आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे का...

congress-mla-controversial-remark-on-rss-video-viral

Congress MLA controversial remark on RSS: आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक, वीडियो बना चर्चा का विषय

congress mla controversial remark on rss आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक वीडियो बना चर्चा का विषय

कांग्रेस कार्यक्रम में संघ पर हमला

Congress MLA controversial remark on RSS: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर जिले की ग्रामीण सीट से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा- जो मर्द थे वो जंग में आए, और जो हिजड़े थे वो संघ में गए। उनका यह बयान कार्यक्रम में मौजूद भीड़ के सामने दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'इशारा ही काफी है'- साहब सिंह गुर्जर

अपने संबोधन में साहब सिंह गुर्जर ने कहा साथियों, जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए। समझ गए न इशारा ही काफी है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के मंच पर मौजूद नेता भी असहज नजर आए। वीडियो में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।

बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अशोकनगर में कांग्रेस का कार्यक्रम फूहड़ता और गुटबाजी का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा, पहले गलती करो, फिर कानून और संविधान को नीचा दिखाओ। साहब सिंह गुर्जर का बयान बेहद निंदनीय है। read more: रेल चिकित्सालय भोपाल को मिला सहयोग का उपहार, मरीजों के लिए भेंट की गईं व्हीलचेयर

कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए बीजेपी मंत्री

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने प्रदर्शन में शामिल न होने वालों के लिए “हिजड़ा” शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने पूछा कि क्या साहब सिंह गुर्जर यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, अजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के लिए कर रहे हैं, जो कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। उन्होंने इसे असंवैधानिक और थर्ड जेंडर और महिलाओं का अपमान बताया।

राजनीतिक घमासान तेज

Congress MLA controversial remark on RSS: साहब सिंह गुर्जर के इस बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। बीजेपी इसे कांग्रेस की अराजकता बता रही है, जबकि कांग्रेस अभी तक इस बयान पर कोई औपचारिक सफाई नहीं दे पाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। read more: सीएम मोहन यादव के बयान पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन  

संबंधित सामग्री

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

लाइफ स्टाइल

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और विटामिन्स की मौजूदगी इसे सुपरफूड बनाती है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के हेल्दी नाश्तों में किया जा सकता है।

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनसंघ के विचारों को साकार करते हुए विकास की नई दिशा की ओर अग्रसर किया।

10 साल बाद एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों को पदोन्नति, 116 नए पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

राज्य

10 साल बाद एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों को पदोन्नति, 116 नए पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

मध्य प्रदेश सरकार ने एमएसएमई विभाग के 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी, जिससे 116 नए पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

भोपाल में  जर्जर भवनों पर खतरे की घंटी, 757 अति खस्ताहाल इमारतों में अब भी रह रहे लोग

राज्य

भोपाल में जर्जर भवनों पर खतरे की घंटी, 757 अति खस्ताहाल इमारतों में अब भी रह रहे लोग

भोपाल में मानसून लाया जर्जर भवनों की समस्या; 3435 भवन खतरनाक घोषित, 757 अति जर्जर में रहने वाले लोगों के लिए बढ़ा जोखिम। नगर निगम की कार्रवाई सीमित।

MP के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में अति भारी वर्षा की चेतावनी; जुलाई में मेहरबान हुआ मानसून

राज्य

MP के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में अति भारी वर्षा की चेतावनी; जुलाई में मेहरबान हुआ मानसून

मध्य प्रदेश में जुलाई के आगमन के साथ मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, और विभिन्न जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।