इटारसी होकर चलेगी सूबेदारगंज–LTT वीकली स्पेशल ट्रेन, 5 मार्च से 2030 तक मिलेगा फायदा

subedarganj-ltt-weekly-special-train-via-itarsi

इटारसी होकर चलेगी सूबेदारगंज–LTT वीकली स्पेशल ट्रेन, 5 मार्च से 2030 तक मिलेगा फायदा

इटारसी होकर चलेगी सूबेदारगंज–ltt वीकली स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 2030 तक मिलेगा फायदा

लंबी दूरी के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच अब साप्ताहिक स्पेशल फेयर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों, खासकर इटारसी होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल संभाग और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है।

5 मार्च से 27 दिसंबर 2030 तक चलेगी ट्रेन

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि सूबेदारगंज–LTT साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मार्च 2026 से 27 दिसंबर 2030 तक दोनों दिशाओं में प्रति सप्ताह अपने तय दिन पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

ट्रेन नंबर 04115: सूबेदारगंज से LTT

ट्रेन संख्या 04115 सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन
  • सतना – रात 00.15 बजे
  • मैहर – 00.48 बजे
  • कटनी – 01.55 बजे
  • जबलपुर – 03.20 बजे
  • नरसिंहपुर – 04.33 बजे
  • पिपरिया – 05.38 बजे
  • इटारसी – सुबह 07.40 बजे
होकर शुक्रवार रात 20.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04116: LTT से सूबेदारगंज

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04116 प्रत्येक शुक्रवार रात 22.50 बजे LTT से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन
  • इटारसी – सुबह 11.15 बजे
  • पिपरिया – 12.24 बजे
  • नरसिंहपुर – 13.30 बजे
  • जबलपुर – 15.30 बजे
  • कटनी – 16.50 बजे
  • मैहर – 17.43 बजे
  • सतना – 18.50 बजे
होकर तीसरे दिन रविवार सुबह 07.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

बॉक्स: इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन फतेहपुर, गोविन्दपुरी, भरुआसुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना भी जानिए

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें
  • 06 एसी थ्री टियर
  • 04 एसी थ्री टियर इकॉनमी
  • 06 स्लीपर क्लास
  • 04 जनरल सेकेंड क्लास
  • 01 जनरेटर कार
  • 01 एसएलआरडी
शामिल रहेंगे।

बॉक्स: 30 मार्च से LHB कोच में चलेगी नर्मदा एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस के रेक को ICF से बदलकर LHB कोच में परिवर्तित किया जा रहा है।
  • ट्रेन संख्या 18234 बिलासपुर से 30 मार्च से
  • ट्रेन संख्या 18233 इंदौर से 31 मार्च से
LHB कोच के साथ चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 LHB कोच होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर, जनरल, एसएलआरडी और जनरेटर कार शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

राज्य

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।