SA Win WTC Final 2025: 27 साल बाद ICC ट्रॉफी जीती साउथ अफ्रीका, मिटाया चोकर्स का दाग...

south-africa-wtc-final-2025-win-icc-trophy

SA Win WTC Final 2025: 27 साल बाद ICC ट्रॉफी जीती साउथ अफ्रीका, मिटाया चोकर्स का दाग...

sa win wtc final 2025 27 साल बाद icc ट्रॉफी जीती साउथ अफ्रीका मिटाया चोकर्स का दाग

SA Win WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका के 27 साल का इंतजार खत्म हुआ। टीम ने ऑस्ट्रेलिय को 5 विकेट से हराया और शानदार जीत दर्ज की। Read More: WTC Final Day 3 Highlights: साउथ अफ्रीका 69 रन दूर, 27 साल बाद ICC खिताब जीतने का मौका… आपको बता दें कि, साउथ अफ्रिका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर समेटा। कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त किया। हालांकि, साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 138 रन पर सिमटने के बाद वे 74 रन से पिछड़ गए। लेकिन रबाडा ने दूसरी पारी में फिर से शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके, जबकि लुंगी एंगिडी ने 3 विकेट लिए। इससे ऑस्ट्रेलिया को 207 रन पर आउट कर दिया।

SA Win WTC Final 2025: एडन मार्करम और टेम्बा बवुमा की शानदार साझेदारी...

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन के जल्दी आउट होने के बाद, एडन मार्करम और टेम्बा बवुमा ने दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 207 गेंदों में 136 रन की शानदार पारी खेली, जबकि बवुमा ने 66 रन बनाए। उनकी इस साझेदारी ने साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत...

मार्करम के आउट होने के बाद, डेविड बेडिंगहम और काइल वीरेन ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 282 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा किया और इतिहास रचा।

कप्तान टेम्बा बवुमा की नेतृत्व क्षमता...

कप्तान टेम्बा बवुमा की नेतृत्व क्षमता ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया। उनकी शांत और सटीक कप्तानी ने टीम को मुश्किल हालात में भी संयम बनाए रखने में मदद की। यह उनकी कप्तानी में पहली ICC ट्रॉफी है, जो उनके नेतृत्व की सफलता को दर्शाता है।

रबाडा और मार्करम का योगदान...

कगिसो रबाडा और एडन मार्करम की शानदार प्रदर्शन ने साउथ अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रबाडा ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लेकर गेंदबाजी में उत्कृष्टता दिखाई, जबकि मार्करम की शतकीय पारी ने टीम को लक्ष्य की ओर अग्रसर किया।

ICC WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल....

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।