SHRAVASTI NEWS: सनकी पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े मछलियों को खिला...

shravasti-news

SHRAVASTI NEWS: सनकी पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े मछलियों को खिलाए, बचे हिस्से को जलाया

shravasti news सनकी पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े मछलियों को खिलाए बचे हिस्से को जलाया

SHRAVASTI NEWS: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मामला हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के जब्दी गांव का है, जहां रहने वाला सैफुद्दीन अपनी पत्नी मुकीन उर्फ सबीना को लखनऊ ले जाने के बहाने घर से निकला था। लेकिन रास्ते में उसने पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए।

[caption id="attachment_82365" align="alignnone" width="300"]SHRAVASTI NEWS SHRAVASTI NEWS[/caption]

SHRAVASTI NEWS: गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई

कुछ हिस्से नहर में मछलियों को खिला दिए और बाकी हिस्सों को जलाकर राख कर दिया।घटना का खुलासा तब हुआ जब सबीना का भाई सलाहुद्दीन बार-बार कॉल करने पर भी बहन से संपर्क नहीं कर पाया। जब वह सैफुद्दीन के घर पहुंचा तो पता चला कि वह बहन को लखनऊ लेकर गया है। लेकिन कुछ ही देर बाद सैफुद्दीन गांव में टहलता दिखाई दिया, जिससे घरवालों को शक हुआ। इसके बाद सलाहुद्दीन ने बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

SHRAVASTI NEWS: एक जला हुआ हाथ बरामद हुआ

पुलिस ने जब सैफुद्दीन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने हत्या कर शव को एक बाग में जलाया था। घटनास्थल से महिला का एक जला हुआ हाथ बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के अनुसार, आरोपी सैफुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

SHRAVASTI NEWS: यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है, जहां पारिवारिक कलह ने एक महिला की जिंदगी छीन ली।

संबंधित सामग्री

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है।

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

राज्य

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में चार नए सीधे हवाई मार्ग शुरू होंगे, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा का समय कम होगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

राज्य

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण डिंडौरी, जबलपुर और मंडला में जलभराव, नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से 7 परिवारों को शिफ्ट किया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।