Shivkumar Rai: जल संस्थान के शिवकुमार राय को पौड़ी में भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट स...

shivkumar-rai

Shivkumar Rai: जल संस्थान के शिवकुमार राय को पौड़ी में भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित।

shivkumar rai जल संस्थान के शिवकुमार राय को पौड़ी में भावभीनी विदाई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित।

Shivkumar Rai: जल संस्थान पौड़ी गढ़वाल में अधीक्षण अभियंता पद पर तैनात शिवकुमार राय के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जल संस्थान कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह के दौरान अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता का चार्ज प्रवीण कुमार सैनी को सौंपा गया।

[caption id="attachment_91932" align="alignnone" width="300"]Shivkumar Rai Shivkumar Rai[/caption]

Shivkumar Rai: उन्हें उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया

बताया गया कि शिवकुमार राय बीते चार वर्षों से जल संस्थान में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में 27 जून को उन्हें अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद, 30 जून को वह सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में उनके सहयोगियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की यादें साझा कीं और उन्हें उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया

अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि शिवकुमार राय का स्वभाव अत्यंत मृदु और उनका नेतृत्व बेहद कुशल रहा। उनके मार्गदर्शन में विभागीय कार्य कुशलता और निष्ठा के साथ संपन्न हुए। जल जीवन मिशन के सफल संचालन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अधिकारी का प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

Shivkumar Rai: निपटारा आसानी से किया गया

शिवकुमार राय की सरलता और व्यावहारिकता के चलते जन समस्याओं का समाधान तेजी और प्रभावी ढंग से संभव हो सका। उनके नेतृत्व में कई जटिल समस्याओं का निपटारा आसानी से किया गया।

Shivkumar Rai: भूतपूर्व कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई

समारोह में सहायक अभियंता कृष्णकांत, अर्पित मित्तल, अंकित चमोली, संजय कुमार के साथ कनिष्ठ अभियंताओं, अपर सहायक अभियंताओं, विभागीय ठेकेदारों और वर्तमान तथा भूतपूर्व कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

जल संस्थान के राकेश रावत ने बताया कि इस अवसर पर शिवकुमार राय ने भी अपने कार्यकाल की यादें सभी के साथ साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने तोहफे भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और नम आंखों से विदाई दी। सभी ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके योगदान को यादगार बताया।

रिपोर्ट: भगवान सिंह, पौड़ी गढ़वाल

संबंधित सामग्री

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

जुर्म गाथा

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।