Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व...

sawan-somwar-vrat-2025-dates-first-last-monday-vidhi-significance

Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व...

sawan somwar vrat 2025 सावन सोमवार व्रत  जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व

Sawan Somwar Vrat 2025: सावन का महीना हर साल भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ये महीना भक्ति, तप, व्रत और पूजा का प्रतीक होता है। सावन का आगमन होते ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। महिलाएं, पुरुष और खासकर कुंवारी कन्याएं शिवजी की पूजा में लीन हो जाती हैं। वर्ष 2025 में सावन का आरंभ 11 जुलाई से हो रहा है और समापन 9 अगस्त को होगा। इस पूरे एक माह में चार सावन सोमवार आएंगे, जिनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। Read More: Benefits of Wearing Black Thread: काला धागा गलत जगह बांधा तो बढ़ सकती है परेशानियां, जानिए ज्योतिष शास्त्र की राय…

सावन 2025 की शुरुआत और समापन...

पंचांग के अनुसार, 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसे ही सावन माह की शुरुआत मानी जाएगी। यह पवित्र महीना 30 दिनों तक चलेगा और 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा।

इस बार क्यों खास है सावन?

इस बार सावन में चार सोमवार होंगे और सभी सोमवार पर विशेष धार्मिक योग बनेंगे जो इसे और भी शुभ बनाते हैं। पहले सोमवार (14 जुलाई) को स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है, जो व्रत और पूजन के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

सावन सोमवार व्रत की तिथियां (Sawan Somwar 2025 Dates):

1. पहला सोमवार व्रत – 14 जुलाई 2025 2. दूसरा सोमवार व्रत – 21 जुलाई 2025 3. तीसरा सोमवार व्रत – 28 जुलाई 2025 4. चौथा सोमवार व्रत – 4 अगस्त 2025 इन तिथियों को भक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और शाम को कथा-पूजन कर व्रत संपन्न करते हैं।

पूजा विधि और क्या चढ़ाएं भगवान शिव को?

सावन के महीने में शिवजी की पूजा विशेष विधि-विधान से की जाती है। पूजा विधि - 1. प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। 2. शिवलिंग पर जल, दूध या गंगाजल, शहद से अभिषेक करें। 3. बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमीपत्र, सफेद फूल अर्पित करें। 4. "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। 5. शाम को दीप जलाकर शिव आरती करें और व्रत की कथा पढ़ें।

क्या चढ़ाएं...

बेलपत्र (त्रिदल), भांग, धतूरा, शमीपत्र, गंगाजल, गाय का दूध, दही, शहद, घी, गन्ने का रस और सफेद चंदन आदि शिव को अर्पित करना शुभ होता है।

व्रत का धार्मिक महत्व...

सावन का महीना खासकर विवाह, संतान सुख और मानसिक शांति जैसी कामनाओं को पूर्ण करने के लिए उत्तम माना गया है। मान्यता है कि जो महिलाएं या कन्याएं सावन सोमवार का व्रत करती हैं, उन्हें योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। पुरुष भी अपने पारिवारिक सुख, करियर और जीवन की समस्याओं से छुटकारे के लिए व्रत रखते हैं।

सावन से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं....

1. माता पार्वती का तप: पुराणों के अनुसार, माता पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए सावन माह में कठोर व्रत और तप किया था। इससे प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। 2. शिवजी का ससुराल आगमन: एक और मान्यता के अनुसार, सावन में शिवजी पहली बार ससुराल (पृथ्वी लोक) आए थे, इसी कारण उनका जल से स्वागत किया जाता है।

संबंधित सामग्री

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

राज्य

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

दिल्ली से मसूरी आए दो कपल्स ने शराब के नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट की। घटना रात के वक्त माल रोड के पास हुई।

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

राज्य

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मसूरी में वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला कराने के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

देश-विदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट की बैठक होने जा रही है। चोरी के आरोपी को कड़ी सजा की मांग की गई है।

वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर बोले रामेश्वर शर्मा-'गंगा-जमुनी तहजीब है तो आपत्ति क्यों?'

राज्य

वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर बोले रामेश्वर शर्मा-'गंगा-जमुनी तहजीब है तो आपत्ति क्यों?'

मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति हुई है। इस निर्णय का बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थन किया, जिससे राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है।

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

लाइफ स्टाइल

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और विटामिन्स की मौजूदगी इसे सुपरफूड बनाती है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के हेल्दी नाश्तों में किया जा सकता है।