SA Vs CAN T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराकर शानदार जीत की दर्ज!

sa-vs-can-t20-world-cup-2026-sa-won-the-match

SA Vs CAN T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराकर शानदार जीत की दर्ज!

sa vs can t20 world cup 2026 साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराकर शानदार जीत की दर्ज

SA Vs CAN T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में साउथ अफ्रिका ने कनाडा को 57 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रिका टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 156 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

बता दें कि, इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ग्रुप -D के पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंच गई है।

साउथ अफ्रीका ने दिया था 214 रन का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने 32 बॉल पर 59 रन बनाए, जिसमें 10 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। डी कॉक ने 25 रन, रियान 33 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 6 रन बनाकर आउट हो गए। इनके अलावा डेविड मिलर 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 34 रन बनाकर नाबाद रहें।

[caption id="attachment_133497" align="alignnone" width="1548"]SA  Team SA Team[/caption]

कनाडा की ओर से अंश पटेल ने 3 विकेट झटके ।

टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा टीम से कप्तान दिलप्रीत बिना खाता खोले ही आउट हो गए। युवराज 12 रन, निकोलस 4 रन, श्रेयस ने 9 रन, हर्ष ने 33 रन, वहीं नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 49 बॉल पर 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। बाकी टीम 15 तक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन तक ही बना सकी है।

[caption id="attachment_133496" align="alignnone" width="1534"]CAN Team CAN Team[/caption]

अफ्रीकी टीम की ओर से लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट चटकाए। वहीं मार्को यानसन को 2 और कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका

ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट किपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कोर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

कनाडा

युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा, हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरणदीप सिंह, डिलन हेयलिगर, कलीम सना और अंश पटेल।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।