Regional Industries Conclave: बुंदेलखंड बनेगा इंडस्ट्रीयल हब

regional-industries-conclave-bundelkhand-will-become-industrial-hub

Regional Industries Conclave: बुंदेलखंड बनेगा इंडस्ट्रीयल हब

regional industries conclave बुंदेलखंड बनेगा इंडस्ट्रीयल हब

विदेशों से पहुंच रहे आंत्रप्रेन्योर, इन क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा

Regional Industries Conclave:सागर में 'रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया है. यहां देश विदेश से करीब 4500 से अधिक आंत्रप्रेन्योर पहुंचने वाले हैं. इस आयोजन में अलग-अलग सेक्टर के 60 से अधिक उद्योगपति कॉन्क्लेव में शामिल होंगे.

बुंदेलखंड में निवेश की बहार

27 सितम्बर को सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि क्षेत्रीय अंचलों में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से निवेश में अभूतपूर्व सफलताएं मिली हैं. इससे क्षेत्र के विकास के साथ बड़ी संख्या में रोजगार सृजन भी होगा. सीएम ने सागर को लेकर कहा कि इस कॉन्क्लेव से वीरों की धरती के रूप में विख्यात बुंदेलखंड को एक नई पहचान मिलने के साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी. 

Regional Industries Conclave:कॉन्क्लेव से पहले हैकाथॉन

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के एक दिन पहले सागर में बुंदेलखंड हैकाथॉन-2024: यानी नए विचारों का उत्सव कार्यक्रम गुरुवार 26 सितंबर को जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी ग्राउंड, सागर में आयोजित होगा.  इससे क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और विकास को गति मिलेगी. इस हैकाथॉन में 600 से अधिक स्टार्टअप ने प्रविष्टियाँ भेजी थी जिसमे से 60 सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप फाइनल में पहुंचे हैं.

Regional Industries Conclave:मिलेंगे ये पुरस्कार

हैकाथॉन में प्रथम पुरस्कार: ₹1,51,000, द्वितीय पुरस्कार: ₹1,00,000 और तृतीय पुरस्कार: ₹71,000 होगा. इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी को ₹1,00,000, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया क्रिएटर: ₹51,000 और विशेष आकर्षण के तौर पर देश के जाने-माने स्टार्टअप निवेशकों की सहभागिता होगी.

कॉन्क्लेव की तैयारी पूरी

सागर में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के भव्य आयोजन में देश और विदेश के साढे चार हजार से अधिक उघमियों ने अभी तक पंजीयन कराया है. सागर संभाग के सभी जिलों में खनिज आधारित उद्योग, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, पीतल, पेट्रोकेमिकल, बीड़ी, फर्नीचर, इंजीनियरिंग वर्क्स, प्लास्टिक और पैकेजिंग जैसे उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं. राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से इन उद्योगों में व्यापक निवेश की उम्मीद है, जो न केवल आर्थिक विकास को गति देंगे बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे. राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया है. इस दिशा में सरकार द्वारा पूरे देश में रोड-शो एवं स्थानीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है.

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

मनोरंजन

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

फिल्म 'इश्कनामा' के सेट पर शहनाज गिल के नोज रिंग मुँह में अटक गई, जिससे उन्हें खांसी आई। सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने मदद की।