Rashmika Win Best Actress Award: पहले एक्टिंग को लेकर किया गया ट्रोल, अब मिला बे...

rashmika-gets-best-actress-at-telangana-gaddar-film-awards-2025

Rashmika Win Best Actress Award: पहले एक्टिंग को लेकर किया गया ट्रोल, अब मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड...

rashmika win best actress award पहले एक्टिंग को लेकर किया गया ट्रोल अब मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Rashmika Win Best Actress Award: तेलंगाना राज्य गदर अवॉर्ड 2025 में साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रश्मिका ने कहा कि- पहले राज्य में काफी ट्रोल किया गया, आज यह सम्मान मिला।

शादी के बाद पहला बड़ा पॉब्लिक अपीयरेंस

शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची है। 'तेलंगाना गदर फिल्म अवॉर्ड्स 2025' फंक्शन का आयोजन 19 मार्च गुरुवार को उगादि के मौके पर किया गया था। इस दौरान रश्मिका के अलावा कई सेलेब्स इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए।

रश्मिका इस फंक्शन में अपनी सास माधवी देवरकोंडा के साथ शामिल हुईं।

'द गर्लफ्रेंड' फिल्म के लिया मिला अवॉर्ड

हाल हि में रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' रिलीज हुई थी, जिसमें रश्मिका की एक्टिंग काविले तारीफ थी, जिसने देखा उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। इस फिल्म में एक्ट्रेस 'भूमा देवी' के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें 'बेस्ट एक्ट्रेस' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

एक्ट्रेस को साउथ के फेमस एक्टर राम चरण और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने यह अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

सादगी भरे लुक में नजर आईं रश्मिका

रश्मिका इस फंक्शन में अपनी सास माधवी देवरकोंडा के साथ शामिल हुईं। स्टेड पर अवॉर्ड लेते हुए वो काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने अपने एक्टिंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि- "शुरुआत में लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस को काफी ट्रोल किया था, लेकिन आज उसी काम के लिए राज्य ने मुझे यह अवॉर्ड दिया है। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय किया है।"

बहू रश्मिका की स्पीच सुनकर उनकी सास माधवी देवरकोंडा इमोशनल हो गईं।

26 फरवरी 2026 में की रश्मिका – विजय ने शादी
राजस्थान स्थित उदयपुर के शाही महलों और झीलों के बीच तेलुगु सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार्स रश्मिका मंदान्ना और विजय देवेर्कोंडा ने 26 फरवरी 2026 गुरुवार की सुबहशादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उन्होंने तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने इस खुशी को जाहिर करते हुए शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

रश्मिका के अलावा इन्हें भी किया सम्मानित

हैदराबाद में गुरुवार को मुख्यमंत्री A. Revanth Reddy ने राज्य सरकार की ओर से आयोजित ‘तेलंगाना गदर फिल्म पुरस्कार 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया। इस भव्य समारोह में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। समारोह में रश्मिका के अलावा 'Naga Chaitanya' को उनकी फिल्म ‘तंडेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

मेगास्टार Chiranjeevi को प्रतिष्ठित ‘एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लंबे और सफल फिल्मी करियर के लिए दिया गया। वहीं दिग्गज अभिनेता Kamal Haasan को ‘पैडी जयराज फिल्म पुरस्कार’ से नवाजा गया।

तेलंगाना गदर फिल्म अवॉर्ड 2025 के विनर्स की लिस्‍ट

  1. Naga Chaitanya – बेस्ट एक्टर (तंडेल)
  2. Rashmika Mandanna – बेस्ट एक्ट्रेस (द गर्लफ्रेंड)
  3. राजू वेड्स रंबाई – बेस्ट फिल्म
  4. दंडोरा (Dhandoraa) – सेकेंड बेस्ट फिल्म
  5. द ग्रेट प्री वेडिंग शो – थर्ड बेस्ट फिल्म
  6. राज राजकोंडा – बेस्ट डायरेक्टर (स्पेशल जूरी) (23 मूवी)
  7. कृष्णा तेजा रेड्डी – बेस्ट कॉमिक एक्टर (जिग्रिस)
  8. शिवाजी – बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (दंडोरा)
  9. भूमिका – बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (यूफोरिया)
  10. मास्टर रोहन रॉय – बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट (द ग्रेट प्री वेडिंग शो)
  11. श्री गुणशेखर – बेस्ट स्टोरी राइटर (यूफोरिया)
  12. Chiranjeevi – एनटीआर नेशनल फिल्म अवॉर्ड
  13. Kamal Haasan – पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड
  14. सिंगीथम श्रीनिवास राव – बीएन रेड्डी फिल्म अवॉर्ड
  15. जयासुधा – अक्किनेनी नागेश्वर राव फिल्म अवॉर्ड

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।