RAJASTHAN NEWS: सांचौर के माखुपुरा में गंगा-जमना पथमेड़ा गो-चिकित्सालय ट्रॉमा सें...

rajasthan-news-3

RAJASTHAN NEWS: सांचौर के माखुपुरा में गंगा-जमना पथमेड़ा गो-चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन समारोह संपन्न

rajasthan news सांचौर के माखुपुरा में गंगा-जमना पथमेड़ा गो-चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन समारोह संपन्न

RAJASTHAN NEWS: सांचौर, माखुपुरा में शनिवार को गंगा-जमना पथमेड़ा गो-चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन समारोह अत्यंत भव्य और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और गोपूजन से की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। [caption id="attachment_85113" align="alignnone" width="300"]RAJASTHAN NEWS RAJASTHAN NEWS[/caption]

RAJASTHAN NEWS: सहयोग से स्थापित किया गया

नवीन ट्रॉमा सेंटर भवन का उद्घाटन संतों और अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। यह ट्रॉमा सेंटर गंगा-जमना गो-चिकित्सालय समिति के तत्वावधान में भामाशाह पृथ्वी घेवर जैन देवड़ा (हाल मुंबई) के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य बीमार और घायल गोवंश को आधुनिक एवं शीघ्र चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।

RAJASTHAN NEWS: कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित

समारोह में प्रमुख संत स्वामी दत्तशरणानंद महाराज की उपस्थिति रही, साथ ही महंत सन्तोषपुरी महाराज, कैलाशपुरी महाराज, गोविंदवल्लभदास महाराज, देवाराम महाराज, नेमिनाथ महाराज सहित अन्य संतों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इनके साथ विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, राव मोहनसिंह चितलवाना, चेयरमैन नरेश सेठ, हरचंद पुरोहित, व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित सीलू सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RAJASTHAN NEWS: प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया

उद्घाटन की पूर्व संध्या पर आयोजित भक्ति संध्या में कलाकारों ने भजन व कीर्तन की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

गोसेवकों को शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा

इस ट्रॉमा सेंटर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जैसे ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे, और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जो घायल या बीमार पशुओं के लिए जीवन रक्षक साबित होंगे। इस सुविधा से अब क्षेत्रीय गोसेवकों को शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा।

समाज की एक प्रेरणादायक उपलब्धि

स्थानीय ग्रामीणों और गोभक्तों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगा और पूरे इलाके के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा। यह ट्रॉमा सेंटर गोसेवा के प्रति समर्पित समाज की एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

संबंधित सामग्री

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

राज्य

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।