Rahli NEWS: रहली की प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा टला, दो छात्राएं घायल

rahli-news

Rahli NEWS: रहली की प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा टला, दो छात्राएं घायल

rahli news रहली की प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा टला दो छात्राएं घायल

Rahli NEWS: रहली विकासखंड के ग्राम मदनपुरा की प्राथमिक शाला में आज सुबह करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की कक्षा में पढ़ रहीं दो छात्राओं पर अचानक स्कूल का जर्जर छप्पर गिर गया। हादसे में दोनों बच्चियां घायल हो गईं, लेकिन सौभाग्यवश गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें तुरंत रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। [caption id="attachment_90479" align="alignnone" width="300"]Rahli NEWS Rahli NEWS[/caption]

Rahli NEWS: जर्जर भवन और शिक्षा विभाग की अनदेखी

यह हादसा स्कूल भवन की खस्ताहाल स्थिति और शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। घटना के बाद जब संवाददाता ने जानकारी के लिए बीईओ स्वाति दुबे से संपर्क किया, तो वह अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। फोन पर उन्होंने जवाब दिया कि “मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है, मैं फिलहाल ट्रेनिंग के लिए बाहर हूं।” स्थानीय जनशिक्षक से भी कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई, जिससे स्पष्ट है कि विभागीय स्तर पर संवेदनशीलता की कमी है।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

हादसे की सूचना मिलते ही रहली के एसडीएम गोविंद दुबे सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात का निरीक्षण किया। हालांकि इस पूरी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं:

Rahli NEWS: यदि भवन की स्थिति जर्जर थी तो बच्चों की पढ़ाई उसी में क्यों कराई जा रही थी?

क्या स्कूल प्रबंधन ने समय रहते संबंधित अधिकारियों को जानकारी नहीं दी? या सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई?

Rahli NEWS: कार्रवाई का इंतजार

[caption id="attachment_90480" align="alignnone" width="282"]Rahli NEWS Rahli NEWS[/caption] यह घटना शिक्षा व्यवस्था में जमीनी स्तर की गंभीर खामियों को उजागर करती है। यदि भविष्य में ऐसे हादसों से बचना है तो जिम्मेदार अधिकारियों और विभाग को त्वरित और सख्त कदम उठाने होंगे। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है। रिपोर्टर: सिद्धार्थ दुबे

संबंधित सामग्री

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस आखिर क्या हैं मामला 

मनोरंजन

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस आखिर क्या हैं मामला 

FDA ने शाहरुख, अजय और टाइगर को 'विमल इलायची' विज्ञापन के लिए नोटिस भेजा, पान मसाला के इनडायरेक्ट प्रचार का आरोप लगाया।

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।