Alcaraz Win Queens Club 2025: 22 साल की उम्र में अल्काराज 18वीं जीत के साथ दूसरी...

queens-club-champion-2025-22-year-old-18th-win

Alcaraz Win Queens Club 2025: 22 साल की उम्र में अल्काराज 18वीं जीत के साथ दूसरी बार बने क्वींस क्लब चैंपियन!

alcaraz win queens club 2025 22 साल की उम्र में अल्काराज 18वीं जीत के साथ दूसरी बार बने क्वींस क्लब चैंपियन

India vs England 3rd day: भारत को मिली 6 रन की बढ़त, दूसरी पारी में स्कोर 90/2!

लगातार 18वीं जीत के साथ रचा इतिहास

इस जीत के साथ अल्काराज का विजयी क्रम अब 18 मैचों तक पहुंच गया है, जो उनके करियर का सबसे लंबा लगातार जीतने का रिकॉर्ड है। यह उनका चौथा ग्रास कोर्ट खिताब है। सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में अब केवल सर्बिया के नोवाक जोकोविच (8 खिताब) ही उनसे ज्यादा ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट जीत चुके हैं। और दूसरे नंबर में अल्कराज पहुंच गए हैं।

स्पेन के लिए खास उपलब्धि: सबसे युवा ग्रास किंग

अल्काराज अब स्पेन के उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने चार या उससे अधिक ग्रास कोर्ट खिताब जीते हैं। उनसे पहले यह कारनामा राफेल नडाल (29 की उम्र में) और फेलिसियानो लोपेज (37 की उम्र में) कर चुके हैं। अल्काराज ने यह उपलब्धि सिर्फ 22 साल की उम्र में हासिल की।

"अब ग्रास कोर्ट पर सहज हूं" – अल्काराज

खिताब जीतने के बाद अल्काराज ने कहा, "मिट्टी से ग्रास पर आना आसान नहीं होता। मैं केवल दो दिन की प्रैक्टिस के बाद यहां खेलने आया था, सिर्फ यह सोचकर कि दो-तीन मैच खेलकर अनुभव लूंगा, लेकिन अब मैं ग्रास पर खुद को काफी सहज महसूस करता हूं।"

फ्रेंच ओपन के बाद अब विंबलडन की बारी

इससे पहले 8 जून 2025 को अल्काराज ने फ्रेंच ओपन (क्ले कोर्ट) जीतकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। अब वे विंबलडन 2025 में उतरेंगे, जहां उनका लक्ष्य लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का है।

विंबलडन में इतिहास रचने का मौका

ओपन एरा में अभी तक केवल ब्योर्न बोर्ग, पीट सैम्प्रास और रोजर फेडरर ही ऐसे पुरुष खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने लगातार तीन या उससे ज्यादा बार विंबलडन खिताब जीता है। अब अल्काराज के पास भी इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है।

फैंस ने तारीफ करते हुए दी बधाईयां...

 

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।