MP में पर्यटन क्रांति,CM डॉ यादव ने शुरू की भोपाल-ओरछा हेली सेवा

pmshri-heli-tourism-service

MP में पर्यटन क्रांति,CM डॉ यादव ने शुरू की भोपाल-ओरछा हेली सेवा

mp में पर्यटन क्रांतिcm डॉ यादव ने शुरू की भोपाल-ओरछा हेली सेवा

PMSHRI Heli Tourism Service: भोपाल स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित कर सेवा की शुरुआत की।

[caption id="attachment_147908" align="alignnone" width="1185"]CM डॉ यादव ने शुरू की भोपाल-ओरछा हेली सेवा CM डॉ यादव ने शुरू की भोपाल-ओरछा हेली सेवा[/caption]

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस सेवा का लाभ लेकर मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

PMSHRI Heli Tourism Service: चंदेरी के 5500 रुपए चुकाने होंगे

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शुरू की गई इस सेवा को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि हेली पर्यटन सेवा से श्रद्धालुओं को न केवल सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि भोपाल से राजाराम की नगरी ओरछा में जाने के लिए 6500 हजार रुपए किराया देना होगा। वहीं, चंदेरी के 5500 रुपए चुकाने होंगे।

PMSHRI Heli Tourism Service: ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है।

सप्ताह में 5 दिन उड़ेंगे हेलिकॉप्टर

सेक्टर-2 अंतर्गत यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपए और भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए निर्धारित किया गया है।

धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह नया सेक्टर भोपाल को भगवान श्रीराम की राजनगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ेगी।

1 नवंबर 2025 को हुई थी शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 के अवसर पर पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया गया था।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।