Pakistan cricket match bomb blast: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में खार तहसील के कौसर क्रिकेट मैदान में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से जोरदार बम धमाका हुआ। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। धमाके के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई, और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में धुएं के बीच लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ साफ देखी जा सकती है।
[caption id="attachment_103699" align="alignnone" width="489"]
खैबर पख्तूनख्वा में क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाका[/caption]
खैबर पख्तूनख्वा में क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाका[/caption]
पुलिस और अधिकारियों का बयान
बाजौर जिले के पुलिस अधिकारी वकास रफीक ने पुष्टि की कि यह विस्फोट एक आईईडी के जरिए किया गया था। उन्होंने इसे एक सुनियोजित और लक्षित हमला करार दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोटक पहले से ही मैदान में छिपाकर रखा गया था, जिसे खेल के दौरान सक्रिय किया गया। पुलिस जनसंपर्क अधिकारी इसरार खान ने बताया कि घायलों को तुरंत खार के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके मंसूबों का पता लगाया जा सके।पाकिस्तान के बाजौर (KPK) के कौसर क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मैच के दौरान हुआ भयावह IED ब्लास्ट ⚠️ लेकिन ऐसा लग रहा है सभी आराम से नजारा ले रहे हों जैसे खून में ही ऐसी आदत हो!! pic.twitter.com/eh2rMFkAgT
— Sanjeev (@sanjeev_vhp) September 6, 2025