MP में बदला मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी,नौगांव में तापमान 44.3°C

mp-weather-4

MP में बदला मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी,नौगांव में तापमान 44.3°C

mp में बदला मौसम कई जिलों में बूंदाबांदीनौगांव में तापमान 443°c

MP WEATHER: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अप्रैल की गर्मी का 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 3 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर के नौगांव में पारा रिकॉर्ड 44.3 डिग्री पर पहुंच गया। निवाड़ी, छतरपुर-टीकमगढ़ में लू का असर देखा गया।

[caption id="attachment_148080" align="alignnone" width="1189"]MP में बदला मौसम MP में बदला मौसम[/caption]

बता दें कि भोपाल, रायसेन और बैतूल में आज सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।और रायसेन में रात में बूंदाबांदी भी हुई। धार जिले में तेज धूप निकली है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी। खरगोन में भी रविवार रात 12 बजे तेज बिजली कड़की।और 15 मिनट तक बारिश का दौर देखने को मिला। बड़वानी जिले के मंडवाड़ी निहाली गांव में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरी। इससे किसान सलु बरडे के 2 बैलों की मौत हो गई।

MP WEATHER: 8 शहरों में भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। जहा निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर में हीट वेव यानी लू का अलर्ट है। इससे यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार बना रह सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर की बात करे तो शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहेगा।

MP WEATHER: प्रदेश में छतरपुर जिला सबसे गर्म

इससे पहले पूरा प्रदेश गर्म रहा। छतरपुर के नौगांव में पारा सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के इस सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा। मंडला प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया।

उज्जैन में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा

बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री, ग्वालियर में 42.4 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री और उज्जैन में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

संबंधित सामग्री


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।