MP कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली, जयवर्धन-हेमंत की एंट्री, 8 चेहरे बाहर

mp-congress-talent-hunt-committee-changed-spokesperson-row

MP कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली, जयवर्धन-हेमंत की एंट्री, 8 चेहरे बाहर

mp कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली जयवर्धन-हेमंत की एंट्री 8 चेहरे बाहर

mp congress talent hunt: मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन को लेकर चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी ने एक बार फिर प्रवक्ताओं की तलाश के लिए बनी ‘टैलेंट हंट कमेटी’ में बदलाव कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले दो महीनों में यह तीसरा मौका है, जब इस समिति का स्वरूप बदला गया है।

mp congress talent hunt: ये थी नई लिस्ट

नई सूची में विधायक जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे और महेश परमार समेत सात नए नाम जोड़े गए हैं, जबकि पहले घोषित कमेटी से चार मौजूदा प्रदेश प्रवक्ताओं समेत कुल आठ सदस्यों को बाहर कर दिया गया है। संगठन के भीतर इसे लेकर हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।

mp congress talent hunt: दो महीने, तीन बार बदलाव

प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया 9 दिसंबर से विवादों में है। उस दिन प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री संजय कामले ने ‘टैलेंट हंट’ समिति का गठन किया था। इसके बाद आपत्तियां उठीं तो 23 दिसंबर को कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने नई समिति जारी कर दी, जिसमें सदस्यों के क्लस्टर तक तय कर दिए गए थे.यहीं से विवाद और गहरा गया। पार्टी के अंदर असहमति बढ़ी और हालात ऐसे बने कि मुकेश नायक ने इस्तीफा तक दे दिया। हालांकि बाद में युवक कांग्रेस के हस्तक्षेप के बाद वे फिर से काम पर लौट आए। Also Read-Jabalpur: प्रशासनिक प्रताड़ना से टूटे IFS विपिन पटेल?, 12 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा

प्रवक्ताओं को किया गया कार्यमुक्त

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रदेश कांग्रेस ने दो दिन पहले मौजूदा प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त कर दिया और ‘टैलेंट हंट’ के जरिए नए प्रवक्ताओं की तलाश शुरू कर दी। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 23 दिसंबर को गठित समिति में एक बार फिर संशोधन कर दिया। पटवारी ने ‘टैलेंट हंट’ समिति से संयोजक अभय तिवारी समेत कई पदाधिकारियों को बाहर कर दिया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभय तिवारी को असम चुनाव में व्यस्तता के चलते समिति से हटाया गया है। Also Read-cm mohan yadav haridwar: हरिद्वार में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व, यही भारत की पहचान

नए चेहरों की एंट्री, कई बाहर

नई समिति में विधायक जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे, महेश परमार के साथ पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता और मृणाल पंत को शामिल किया गया है। वहीं अपूर्व भारद्वाज को भी बतौर सदस्य जगह दी गई है. दूसरी ओर, एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, बाल कांग्रेस अध्यक्ष मेघा परमार, यश घनघोरिया और चार प्रदेश प्रवक्ताओं अभिनव बरोलिया, मिथुन अहिरवार, राहुल राज और आनंद जाट को समिति से बाहर कर दिया गया है. नई ‘टैलेंट हंट’ समिति का अध्यक्ष एक बार फिर मुकेश नायक को बनाया गया है। जबकि विधायक आरिफ मसूद, विक्रांत भूरिया, महेंद्र जोशी और रीना बौरासी को नई समिति में भी बरकरार रखा गया है।
सवाल अब भी खड़ा
बार-बार बदलाव के बावजूद पार्टी के भीतर असंतोष पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सवाल यही है कि क्या तीसरी बार बदली गई यह समिति कांग्रेस को ऐसे प्रवक्ता दे पाएगी, जो संगठन की आवाज मजबूती से रख सकें, या फिर ‘टैलेंट हंट’ खुद पार्टी के लिए सिरदर्द बना रहेगा।  

संबंधित सामग्री

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

राज्य

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है।

CM योगी की हुंकार: राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा, तिरंगा यात्रा में दिया कड़ा संदेश

राज्य

CM योगी की हुंकार: राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा, तिरंगा यात्रा में दिया कड़ा संदेश

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की राष्ट्रभक्ति की सराहना की।

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

राज्य

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में चार नए सीधे हवाई मार्ग शुरू होंगे, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा का समय कम होगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।