MP By-Election: बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना

mp-by-election-congress-candidate-filed-nomination-in-budhni-jitu-patwari-targeted-bjp

MP By-Election: बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना

mp by-election बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन जीतू पटवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना

MP By-Election: मध्यप्रदेश के बुधनी सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को और मजबूत करते हुए गुरुवार को अपने प्रत्याशी राजकुमार पटेल का नामांकन दाखिल कराया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में पटवारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर गेंहू का समर्थन मूल्य 6000 रुपये करना है तो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है  तो कांग्रेस को जीत दिलानी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी पर लगाम कसने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी है।

कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने भरा नामाकंन

MP By-Election: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेता ने सांसद रहते हुए पिछले पांच सालों में कोई ठोस काम नहीं किया है। उन्होंने केवल अपनी संपत्तियां  जैसे 'व्हाइट हाउस' का निर्माण किया है  जबकि जनता के हितों की अनदेखी की गई।

जीतू पटवारी ने साधा बीजेपी पर निशाना

MP By-Election: जीतू पटवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सीट कांग्रेस की है और इसे कांग्रेस ही जीतेगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इसके पहले  बुधनी के दशहरा मैदान में आयोजित एक विशाल सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन आर्य ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।