MINY vs TSK MLC 2025: मिचेल ने बचाए 9 रन, टैक्सस ने जीत के साथ की धमाकेदार लीग की शुरुआत...

miny-vs-tsk-mlc-2025-highlights-texas-super-kings-thrilling-win

MINY vs TSK MLC 2025: मिचेल ने बचाए 9 रन, टैक्सस ने जीत के साथ की धमाकेदार लीग की शुरुआत...

miny vs tsk mlc 2025 मिचेल ने बचाए 9 रन टैक्सस ने जीत के साथ की धमाकेदार लीग की शुरुआत

WTC Final Day 3 Highlights: साउथ अफ्रीका 69 रन दूर, 27 साल बाद ICC खिताब जीतने का मौका…

कॉन्‍वे और सेवेज की फिफ्टी से टैक्सस ने खड़ा किया 185 का स्कोर...

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टैक्सस सुपर किंग्स की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन डेवोन कॉनवे (66 रन, 44 गेंद) और केल्विन सेवेज (53* रन, 34 गेंद) की शानदार पारियों ने टीम को 6 विकेट पर 185 रन तक पहुंचा दिया।  कॉनवे ने 2 चौके और 5 छक्के जड़े, वहीं सेवेज ने 4 छक्कों के साथ तेजतर्रार पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 79 रन की अहम साझेदारी निभाई।

पोलार्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद रनआउट ने बदली कहानी...

काइरन पोलार्ड ने 17वें ओवर में डेरिल मिचेल को लगातार 4 गेंदों पर 3 चौंके और 1 छक्का जड़कर मैच न्यूयॉर्क की झोली में डाल दिया था। लेकिन अगली ही गेंद पर लापरवाही से रन आउट हो गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मोनांक पटेल भी रन आउट हुए। यह मोड़ टैक्सस के लिए निर्णायक साबित हुआ।

मिचेल ने बचाए 9 रन...

न्यू यॉर्क को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन डेरिल मिचेल ने सिर्फ 5 रन देकर टैक्सस सुपर किंग्स को 3 रन की जीत दिला दी। मिचेल की सूझबूझ और सटीक यॉर्कर्स ने पिछले सीजन की चैंपियन टीम को हार का स्वाद चखाया।

एडम मिल्न बने बॉलिंग हीरो, तीन अहम विकेट झटके...

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्न ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उन्होंने पावरप्ले में ही डिकॉक और अग्नि चोपड़ा जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और MI की शुरुआत बिगाड़ दी।

न्यूजीलैंड के सितारों ने बदल दिया मैच का रुख...

टैक्सस सुपर किंग्स की जीत में कीवी खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा — 1. डेवोन कॉनवे ने बल्ले से कमाल किया 2. एडम मिल्न ने शुरुआती झटके दिए 3. डेरिल मिचेल ने आखिरी ओवर में दबाव में शानदार गेंदबाजी की

MI न्यूयॉर्क की हार के मुख्य कारण...

1. टॉप ऑर्डर का फेल होना 2. दो अहम रनआउट (पोलार्ड और मोनांक) 3. आखिरी ओवर में मिचेल के खिलाफ रणनीति का अभाव

मैच का स्कोरकार्ड...

टैक्सस सुपर किंग्स: 185/6 (कॉन्‍वे 66, सेवेज 53*, ब्रेसवेल 2 विकेट) एमआई न्यूयॉर्क: 182/8 (मोनांक 62, ब्रेसवेल 38, मिल्न 3 विकेट) रिजल्ट: टैक्सस सुपर किंग्स 3 रन से जीता    

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।