मायावती ने विक्रम सिंह को पार्टी से निकाला, अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने का आरोप

mayawati-expels-vikram-singh-bsp-criminal-allegations

मायावती ने विक्रम सिंह को पार्टी से निकाला, अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने का आरोप

मायावती ने विक्रम सिंह को पार्टी से निकाला अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने का आरोप

Mayawati expels Vikram Singh: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती का बड़ा एक्शन सामने आया है। उन्होंने पश्चिमी UP के प्रभावी पार्टी नेता और कई मंडलों के समन्वयक विकम सिंह को पार्टी से निकाल दिया। विक्रम सिंह पर मायावती को अंधेरे में रखकर 2 अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने का आरोप है। विक्रम ने दोनों की मुलाकात मायावती से 22 जनवरी को कराई। दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

मायावती

मायावती का एक्शन

दोनों अपराधियों की ख्वाइश जिला पंचायत चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की थी। मामला जैसे ही बसपा प्रमुख मायावती के संज्ञान में आया। उन्होंने मामले में एक्शन लेते हुए विक्रम को पार्टी से बाहर करने का आदेश सोमवार को जारी कर दिया।

कौन है विक्रम सिंह?

Mayawati expels Vikram Singh: विक्रम सिंह पश्चिमी UP में बसपा के प्रभावी नेता माने जाते हैं। जाटव समाज से आने वाले विक्रम पर पहले भी दागी नेताओं को बसपा में शामिल कराने का आरोप लग चुका था। 4 साल पहले रेप केस की सह आरोपी महिला नेता को पार्टी में शामिल कराने के मामले में मायावती ने उन्हें नसीहत दी थी। विक्रम सिंह पर एक्शन के साथ मायावती ने पश्चिमी यूपी और लखनऊ मंडल के कोऑर्डिनेटरों के प्रभार बदले हैं। 

[caption id="attachment_139832" align="alignnone" width="1276"]विक्रम सिंह विक्रम सिंह[/caption]

मायावती ने बदले प्रभार

सूरज सिंह जाटव को आगरा और अलीगढ़ मंडल का कोऑर्डिनेटर बनाया गया। जाफर मलिक को लखनऊ मंडल के कोऑर्डिनेटर बनाया गया। पश्चिमी UP में मुनकाद अली को बड़ी जिम्मेदारी मिली, उन्हें मेरठ, मुरादाबाद, बरेली मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है। 

वसीम पर 56 केस दर्ज

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के साफियाबाद लोटी गांव के रहने वाले वसीम मुन्ने को पिछले दिनों बसपा की सदस्यता दिलाई थी। वसीम दागदार छवि का है। उसके खिलाफ 56 केस दर्ज हैं। वसीम पर मायावती के शासनकाल में साल 2007 में पहला केस दर्ज हुआ था। ऐसे में उसके पार्टी में शामिल कराए जाने के बाद मायावती का गुस्सा भड़क गया। 

Mayawati expels Vikram Singh: गैंगस्टर सुशील फौजी

विक्रम सिंह ने सुशील फौजी को भी सदस्यता दिलाई थी। सुशील मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा का रहने वाला है। उसे पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर बताया गया। सुशील के खिलाफ हत्या, बलवा समेत करीब 12 केस दर्ज हैं। वह अपने गैंग के साथ लूट, रंगदारी, हत्या और धमकी के जरिए इलाके में दहशत फैलाने का काम करता है।

संबंधित सामग्री

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

राज्य

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान नवल सिंह ने अपनी पालतू बकरी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पूरी कीं।