marriage-scheme

CM डॉ यादव ने 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद,उपहार में भेंट की टू-व्हीलर

By : divya mistry
CM डॉ यादव ने 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद,उपहार में भेंट की टू-व्हीलर

Marriage Scheme: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान में "मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना' के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर नव-दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

[caption id="attachment_147942" align="alignnone" width="1189"]CM डॉ यादव ने 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद CM डॉ यादव ने 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद[/caption]

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 57.91 करोड़ रुपये लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन किया।आज हामूखेड़ी, उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर 23 जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम डॉ मोहन यादव ने सामूहिक विवाह सम्मेलन से फिजूल खर्ची पर रोक लगती है। सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

Marriage Scheme: दोपहिया वाहन (टू-व्हीलर) भी भेंट किए

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हामूखेड़ी देवास रोड में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर पहुंचकर सभी नव-दंपतियों को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद दिया, उनके सिर पर पुष्प वर्षा की तथा उन्हें सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नव-विवाहित कन्याओं को दोपहिया वाहन (टू-व्हीलर) भी भेंट किए गए।

Marriage Scheme: अत्यंत शुभ और मंगलकारी सिद्ध हो

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय माध्यम है। उन्होंने कहा, "आज अक्षय तृतीया का पावन अवसर है। अक्षय तृतीया पर किए गए किसी भी शुभ कार्य का फल अक्षय होता है। आज का यह दिन सभी नव-विवाहित जोड़ों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी सिद्ध हो।"

समय-समय पर इन्हें आयोजित करना

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विवाह संस्कार हमारी संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। सामूहिक विवाह से न केवल धन की बचत होती है, बल्कि सभी को एक साथ अपनी खुशियों को साझा करने का अवसर भी मिलता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश देते हैं तथा समय-समय पर इन्हें आयोजित करना चाहिए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर