Student Suicide News: पेपर बिगड़ने और शादी के दबाव की वजह से छात्रा ने किया सुसाइड!

jhabua-student-suicide-train

Student Suicide News: पेपर बिगड़ने और शादी के दबाव की वजह से छात्रा ने किया सुसाइड!

student suicide news पेपर बिगड़ने और  शादी के दबाव की वजह से छात्रा ने किया सुसाइड

Student Suicide News: झाबुआ जिले के थांदला रोड रेलवे स्टेशन के पास 20 अप्रैल सोमवार की शाम एक युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। युवती का सुसाइड नोट भई सामने आया है। इससे पता चलता है, युवती के पेपर में कम नंबर आने की वजह और शादी के दबाव के कारण युवती ने यह कदम उठाया।

मृतका की पहचान

युवती की पहचान विमला के रुप में की गई है, जिसकी उम्र 23 है। पिता का नाम कालू हेलोत है। मेघनगर तहसील के सजेली नानिया की रहने वाली थी। यह हादसा सोमवार शाम करीब 4:45 बजे का है।

मालगाड़ी के सामने कुदी युवती

जब मालगाड़ी अप ट्रैक से गुजर रही थी। तभी एक युवती ट्रेन के सामने कूद गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती के चिथड़े उड़ गए। इस घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मेघनगर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया।

"आई एम सॉरी पापा"

पुलिस को तलाशी के दौरान युवती के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। विमला ने सुसाइड नोट में लिखा कि- पेपर अच्छे नहीं गए थे, जिससे वह परेशान थी। परिजनों को संबोधित करते हुए लिखा, "तुमको शादी की इतनी जल्दी क्यों हो रही है, मुझे अभी शादी नहीं करनी थी। उसने अपनी मौत के लिए किसी और को दोष न देते हुए खुद को ही जिम्मेदार बताया है।"

पुलिस की कार्रवाई

GRPF पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  Also Read- Durg Girlfriend Murder: अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या!

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।